राजस्थान सरकार का तोहफाः भू रूपांतरण के लिए धारा 90ए की जरूरत नहीं, कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों को होगा फायदा

<p><em><strong>बजट से पहले राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए उन लोगों को फायदा दिया है, जो कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों में रह रहे हैं। जल्द ही सरकार के इस निर्णय को लेकर नगरीय विकास विभाग आदेश जारी करेगा।</strong></em></p>

राजस्थान सरकार का तोहफाः भू रूपांतरण के लिए धारा 90ए की जरूरत नहीं, कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों को होगा फायदा
05-02-2023 - 08:35 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बजट से पहले राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला किया है। इसका फायदा उन लोगों को होगा, जो कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों में रह रहे हैं और बरसों से पट्टा मिलने का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही, सरकार के इस निर्णय को लेकर नगरीय विकास विभाग आदेश जारी करेगा।
दरअसल सरकार ने फैसला किया है कि आबादी भूमि के पास है कृषि भूमि स्थित हैं तो इस भूमि को गैर कृषि भूमि में कन्वर्ट कराने के लिए 90 की कार्रवाई नहीं करनी पड़ेगी। संबंधित निकाय स्व प्रेरणा से इसे 90ए मानते हुए पट्टा जारी कर सकेंगे। ऐसे मामलों के लिए कट आॅफ डेट 2 मई, 2012 तय की गई है। इस तारीख से पहले बसी कॉलोनियों के ही इस निर्णयानुसार पट्टा दिया जा सकेगा। नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल की अध्यक्षता में हुई यूडीएच अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय किया गया है। इसमें तय किया गया है कि अगर एक निर्धारित समयावधि तक कृषि भूमि का गैर कृषि उपयोग हो रहा है तो उसे पट्टा दिया जा सकेगा।
प्रशासन शहरों के संग अभियान 
गौरतलब है कि सरकार की ओर से प्रशासन शहरों के संग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 10 लाख पट्टे देने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 6 लाख के आसपास पट्टे दिए गए हैं। अभी अभियान में दो महीने का वक्त है, ऐसे में तय लक्ष्य के अनुसार शेष रहे पट्टे देने के लिए सरकार लगातार छूट दे रही है। प्रदेशभर में ऐसी सैंकड़ों कॉलोनियां हैं, जो बरसों से 90ए का इंतजार कर रही है। इस नए आदेश से इन कॉलोनियों के लोगों को पट्टा मिल सकेगा।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।