बिना खुद की ज़मीन के ज़मीन बेचने का फर्जीवाड़ा , आराध्यम कम्पनी का डायरेक्टर रिज़वान गिरफ्तार 

<p><em>मुरादाबाद में काफी समय से खाली जमीन दिखाकर उसपर फ्लैट बनाकर देने का धंधा लोग करते चले आ रहे हैं। कई बार लोगों से एडवांस पैसे लेकर कुछ समय बाद संपत्ति देने का वादा करके पैसा हड़प लिया जाता है और बिल्डर गायब हो जाए हैं। ऐसा ही एक फर्जीवाड़ा करने वाला शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ा है। &nbsp;</em></p>

बिना खुद की ज़मीन के ज़मीन बेचने का फर्जीवाड़ा , आराध्यम कम्पनी का डायरेक्टर रिज़वान गिरफ्तार 
17-07-2023 - 11:12 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र में छप्पर वाली मस्जिद करुला के रहने वाला रिजवान पुत्र एजाज हुसैन और अकबर अली पुत्र अंजार हुसैन आराध्यम कंपनी में काफी समय से फर्जी डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। आरोप है कि ये लोगों का काफी पैसा हड़प चुके हैं। किसी मामले में रिजवान की गिरफ्तारी वारंट चल रहे थे, जिसको लेकर आज कटघर पुलिस ने रिजवान को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद आराध्यम कंपनी में हड़कंप मच गया।
 
Also Read : इन पांच राज्यों के लिए चुनाव आयोग ने जारी किये विधान सभा चुनाव की तैयारी के आदेश

कंपनी की कार्यशैली पर उठे सवाल 
गौरतलब है कि मुरादाबाद में आराध्यम नाम से एक कंपनी लॉन्च हुई थी। जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रही थी। लोगों को खाली जगह दिखाकर प्लॉट दिया जा रहा था। आरोप है कि कंपनी के पास जमीन खुद के नाम पर कोई जमीन नहीं थी जिसपर कोई कॉलोनी बन सके। आरोपों के मुताबिक लोगों का कई करोड़ रूपया हड़प चुकी आराध्यम कंपनी के फर्जी डायरेक्टर रिजवान को थाना कटघर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

जमीन के कई फर्जीवाड़े सामने आ सकते हैं 
पुलिस विभाग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि फिलहाल रिजवान के सहयोगी अकबर अली पुत्र अंजार हुसैन की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जिसके बाद पुलिस इस मामले से जुड़े कई पहलू उजागर कर सकती है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि रिजवान और उसके साथी द्वारा लोगों को प्लॉट या मकान का सपना दिखाकर मोटी रकम ऐंठी जा रही है। कई लोगों ने इसकी शिकायत भी की थी। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।