नेपाल के रास्ते भारत में घुसी, यूपी वाले से रचाई शादी... बेंगलुरु में गिरफ्तार हुई पाकिस्तानी लड़की..!

<p><em><strong>भारत में अवैध रूप से रहने के लिए अपनी पहचान में कथित तौर पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में 19 वर्षीय एक पाकिस्तानी लड़की को शुक्रवार को बेंगलुरु&nbsp;में गिरफ्तार किया गया।</strong></em></p>

नेपाल के रास्ते भारत में घुसी, यूपी वाले से रचाई शादी... बेंगलुरु में गिरफ्तार हुई पाकिस्तानी लड़की..!
24-01-2023 - 08:47 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इकरा नाम की एक 19 साल की पाकिस्तानी लड़की एक डेटिंग ऐप के माध्यम से उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय सुरक्षा गार्ड मुलायम सिंह यादव से मिली और कुछ महीने पहले उससे शादी कर ली।
यादव ने इकरा को नेपाल बुलाया और फिर उन्होंने भारत-नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश किया और वहां से बिहार के बीरगंज और फिर पटना पहुंचे। इसके बाद दंपती बेंगलूरु चले गए और जुन्नासांद्रा में अयप्पा मंदिर के पास किराए के एक घर में रहे, जहां सुरक्षा गार्ड ने सितंबर 2022 में काम करना शुरू किया था।
जासूसी के आरोपों की जांच
अब पुलिस इकरा की पृष्ठभूमि की जांच कर रही है कि क्या वह जासूसी गिरोह का हिस्सा है। इकरा को बाद में एफआरआरओ अधिकारियों को सौंप दिया गया, जिन्होंने बाद में उसे महिला सदन में भेज दिया और मामले की जांच की।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।