बिहार के पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन
NULL
बिहार के पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह का मंगलवार सुबह नई दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वे किडनी में संक्रमण के कारण एम्स अस्पताल में भर्ती थे। गोपालगंज सदर से लगातार चार बार विधायक रहे सिंह भारतीय जनता पार्टी से मंत्री थे और भाजपा के साथ गठबंधन वाली नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री थे। पद संभालने के कुछ महीनों बाद उनका स्वास्थ्य खराब होने लगा था और उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। यद्यपि स्वास्थ्य लाभ के बाद वे काम पर लौट आए थे लेकिन उन्हें फिर से किडनी ट्रांसप्लांट के बाद संक्रमण हो गया जिसके बाद से उनका स्वास्थ्य और बिगड़ता ही चला गया।
दिवंगत विधायक के रिश्तेदार पिंटू कुमार ने बताया कि स्वस्थ होने के बाद सब सामान्य चल रहा था लेकिन बाद में थोड़ी तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। आज सुबह, 16 अगस्त 2022 को उनका निधन हो गया। पूर्व मंत्री के समर्थकों ने उनकी मौत पर गहरा शोक जताया है।
परिजनों के अनुसार आज देर शाम तक उनका शव दिल्ली से गोपालगंज लाया जा सकता है। गोपालगंज स्थित पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुभाष सिंह के प्रखर और मृदु स्वभाव के व्यक्ति थे। वे पूर्व में बिपिपा छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे। वे चार बार गोपालगंज के सदर विधायक रहे हैं। कुछ दिन पहले तक वह मंत्री पद पर थे। लेकिन नीतीश ने बीजेपी से नाता तोड़ राजद का हाथ थामा तो मंत्री पद से हट गये थे।
What's Your Reaction?