प्यार में कभी-कभी ऐसा भी हो जाता है, विमान पांच-छह घंटे लेट हो जाता है..

NULL

प्यार में कभी-कभी ऐसा भी हो जाता है, विमान पांच-छह घंटे लेट हो जाता है..
16-08-2022 - 11:33 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत में दो दिलों के प्रेम में कभी-कभी विमान छह घंटे लेट हो जाता है। ऐसी घटना रविवार, 14 अगस्त को मेंगलुरु से मुंबई जाने वाले इंडिगो विमान के उड़ान भरते समय हुई। उड़ान को छह घंटे की देरी हुई क्योंकि एक महिला यात्री ने साथ यात्रा कर रहे एक व्यक्ति के मोबाइल फोन पर संदिग्ध मेसेज आने के बारे में जानकारी दी। ऐसा होने पर सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया और उनके सामान की तलाशी ली गई। इसके बाद ही विमान को शाम को मुंबई के लिए उड़ान भरने की अनुमति दी गई।

उल्लेखनीय है कि विमान में सवार एक महिला यात्री ने एक अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन पर एक मेसेज देखा और विमान के केबिन क्रू को इसकी जानकारी दी। केबिन क्रू ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को इसकी सूचना दी और उड़ान भरने के लिए तैयार विमान को रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति अपनी गर्लफ्रेंड से मोबाइल पर मेसेज भेजकर बातचीत कर रहा था, जिसे उसी हवाई अड्डे से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट लेनी थी।

इस व्यक्ति को पूछताछ के कारण विमान में सवार होने नहीं दिया गया। पूछताछ कई घंटों तक चली, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड की बेंगलुरु की फ्लाइट छूट गई। बाद में सभी 185 यात्री मुंबई जाने वाले विमान में फिर से सवार हुए और शाम पांच बजे विमान ने उड़ान भरी। शहर के पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने कहा कि देर रात तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई, क्योंकि यह दो दोस्तों के बीच सुरक्षा को लेकर मैत्रीपूर्ण ढंग से हो रही बातचीत थी। उन्होंने बताया कि विमान की व्यापक जांच की गई और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर उसे मुंबई रवाना कर दिया गया। हालांकि, उस पुरुष यात्री और महिला यात्री को पूछताछ के लिए रोक लिया गया और उन्हें उस उड़ान से मुंबई जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस घटना के कारण उड़ान में करीब छह घंटे की देरी हुई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।