राजस्थान के पूर्व पुलिस महानिदेशक राजेंद्र शेखर का निधन, शोकसभा 25 जनवरी को
<p><em>राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और प्रतिष्ठत लेखक रहे राजेन्द्र शेखर का सोमवार, 23 जनवरी को निधन हो गया। उन्होंने सोमवार, रात 10:30 सोनी अस्पताल में अंतिम सांस ली। </em></p>
वे पिछले 5 दिनों सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती थे। न्यूजठिकाना परिवार उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करता है और शोक व्यक्त करता है।
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय राजेंद्र शेखर राजस्थान में सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक भी रहे और निरंतर पत्र-पत्रिकाओं में लेखन के माध्यम से सक्रिय रहा करते थे। उनके परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार मंगलवार, 24 जनवरी को अपरान्ह 3 बजे जयपुर के आदर्श नगर शमशान में किया जायेगा। उनकी शोक सभा 25 जनवरी को सांय 4 से 5 बजे तक अणुविभा केंद्र मालवीय नगर में होगी।
What's Your Reaction?