कॉन्स्टेबल भर्ती 2021: 11वीं बटालियन आरएसी में शारीरिक दक्षता-मापतौल परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का अब होगा स्वास्थ्य परीक्षण

<p><em><strong>कॉन्स्टेबल भर्ती 2021: 11वीं बटालियन आरएसी में शारीरिक दक्षता-मापतौल परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का कॉन्स्टेबल भर्ती 2021: 11वीं बटालियन आरएसी में शारीरिक दक्षता-मापतौल परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का अब होगा स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य परीक्षण</strong></em></p>

कॉन्स्टेबल भर्ती 2021: 11वीं बटालियन आरएसी में शारीरिक दक्षता-मापतौल परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का अब होगा स्वास्थ्य परीक्षण
20-11-2022 - 12:54 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

11वीं बटालियन आरएसी आईआर गाजीपुर दिल्ली में कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी के वर्गवार 36 एवं कॉन्स्टेबल चालक  के 14 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आयोजित की गई शारीरिक दक्षता एवं माप तोल परीक्षा मेँ गठित बोर्ड द्वारा कांस्टेबल सामान्य ड्यूटी के अग्रिम चरण के लिए चयन किये गए अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। 
कमांडेंट 11वीं बटालियन आरएसी डॉ किरण कंग सिधु ने बताया कि चयन सूची में लिये गए इन अभ्यार्थियों को 21 नवंबर प्रातः 6:00 बजे 11वीं बटालियन आरएसी आईआर के रियर मुख्यालय नारेली अजमेर कार्यालय में पहुंचना है। जहां इनके स्वास्थ्य जांच के साथ दस्तावेजों एवं शपथ पत्रों की जांच की जायेगी। 
 यहां देख सकते हैं अपना नाम
चयनित किए गए अभ्यर्थियों की सूची विभाग की वेबसाइट  http://www.police.rajasthan.gov.in  पर अपलोड करने के साथ ही उनके गाजीपुर दिल्ली कार्यालय व रियर कार्यालय नारेली अजमेर के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है। अभ्यार्थियों को विज्ञप्ति में दिए गए सभी दस्तावेज साथ लाने होंगे।
 ये जरूरी दस्तावेज़ अवश्य लाएं 
चयन सूची पर लिए गए सभी अभ्यर्थी नियत तारीख और स्थान पर स्वास्थ्य परीक्षण, दस्तावेज-चरित्र सत्यापन हेतु समस्त मूल दस्तावेज व इन दस्तावेजों की स्वप्रमाणित 2-2 छाया प्रति के साथ दहेज नहीं लेने संबंधी,  1 जून 2002 के पश्चात 2 से अधिक जीवित संतान नहीं होने संबंधी, एक से अधिक जीवित पति या पत्नी नहीं होने सम्बन्धी, आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित नहीं होने या सजायाफ्ता नहीं होने के सम्बन्धी, धूम्रपान तंबाकू सेवन नहीं करने संबंधित शपथ पत्र तथा 10 पासपोर्ट साइज नवीनतम रंगीन फोटो सहित उपस्थित होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।