गोविंदा के पैर छूने पर पाकिस्तान में बवाल, एक्टर पर भड़के कट्टरपंथी 

<p><em><strong>अवॉर्ड नाइट से पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें वो बॉलीवुड स्टार गोविंदा के पैर छूते हुए नजर आए।&nbsp;गोविंदा भी प्यार से उन्हें गले लगाते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं लेकिन फहाद मुस्तफा का गोविंदा के पैर छूना पाकिस्तान के कई लोगों को अच्छा नहीं लगा।</strong></em></p>

गोविंदा के पैर छूने पर पाकिस्तान में बवाल, एक्टर पर भड़के कट्टरपंथी 
23-11-2022 - 06:01 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

हाल ही में दुबई में हुए फिल्मफेयर के मिडल ईस्ट अचीवर्स अवॉर्ड सेरेमनी में इंडियन और पाकिस्तानी स्टार्स एक-दूसरे से मिले। इंडियन और पाकिस्तानी स्टार्स ने एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा टाइम स्पेंड किया। अवॉर्ड नाइट से एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए अपने स्पेशल मोमेंट्स भी फैंस संग शेयर किए।
अवॉर्ड नाइट से पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें वो बॉलीवुड स्टार गोविंदा के पैर छूते हुए नजर आए. गोविंदा भी प्यार से उन्हें गले लगाते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं लेकिन पाकिस्तान के कट्टरपंथी गोविंदा के पैर छूने पर फहाद मुस्तफा को खरी-खोटी सुना रहे हैं। कट्टरपंथियों का कहना है कि इस्लाम में ये जायज नहीं है। एक मुसलमान होकर फहाद मुस्तफा का किसी के आगे झुककर उनके पैर छूना इस्लाम के खिलाफ है। 
फहाद मुस्तफा ने कहा, ‘मैंने एक्टिंग की जब शुरुआत की तो गोविंदा सर से ही इंस्पायर होकर की। सर, हम आपके फैन हैं और हमें पाकिस्तान में ऐसा लगता था कि जो भी एक्टिंग करनी है, वो आपके जैसी करनी है। फिर इंडस्ट्री में रणवीर सिंह आ गए। सर, हम आपके भी फैन हैं। एक्टिंग के लिए आपसे भी इंस्पिरेशन लेते रहते हैं।’ 
फहाद मुस्तफा पाकिस्तानी सिनेमा के बड़े एक्टर हैं। फहाद मुस्तफा कई हिट शोज और फिल्मों में काम करके फैंस के दिल जीत चुके हैं। फहाद इन दिनों ‘बैंड तो अब बजेगा’ में काम कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।