पेशी के बाद कोर्ट से बाहर आए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प,सभी 34 आरोपों को नकारा

<p><em>पोर्नस्टार केस में न्यूयॉर्क की एक अदालत में सरेंडर करने पहुंचे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद वे कोर्ट रूम पहुंचे, जहां उनपर लगे आरोपों को पढ़कर सुनाया गया। ट्रंप ने उनपर लगे सभी 34 आरोपों को खारिज कर दिया है&nbsp;</em></p>

पेशी के बाद कोर्ट से बाहर आए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प,सभी 34 आरोपों को नकारा
05-04-2023 - 05:35 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पोर्नस्टार केस में न्यूयॉर्क की एक अदालत में सरेंडर करने पहुंचे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट में गिरफ्तार किया गया। मैनहट्टन क्रिमिनल कोर्ट के कोर्ट रूम में उनपर लगे आरोपों को पढ़कर सुनाया गया। सुनवाई के दौरान ट्रंप ने एडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को गुपचुप तरीके से पैसे देने से जुड़े सभी 34 आरोपों को अस्वीकार कर दिया। यानी खुद को नॉन- गिल्टी बताया है. इसके बाद वे कोर्ट से बाहर आ गए। 

इस कारवाही के पश्चात पुलिस अधिकारी ने उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई को पूरा किया, जिसमें उनका फिंगरप्रिंट लेना, उनके डिटेल्स लेना और पहले के किसी भी बकाया गिरफ्तारी वारंट या आरोपों की जांच करना शामिल है। उसके बाद वे कोर्ट से बाहर आ गए यहाँ से ट्रम्प का फ्लोरिडा लौटने का कार्यक्रम है। 

बता दें कि कोर्ट ने ट्रंप के खिलाफ कोई गैग ऑर्डर नहीं दिया है यानी उन्हें इस केस पर बोलने से नहीं रोका गया है

डोनाल्ड ट्रंप और स्टॉर्मी डेनियल्स स्कैंडल क्या है?
डोनाल्ड ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को दोनों के बीच लगभग एक दशक के कथित रिलेशनशिप पर चुप्पी साधे रखने के लिए 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले $ 130,000 दिए थे। हालांकि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है। 

ट्रंप और मेलानिया की शादी के बाद की है बात
पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स का कहना है कि 2006 में उनका ट्रंप के साथ अफेयर था, लेकिन ट्रंप ने इस बात को हमेशा नकारा है।डेनियल्स का कहना है कि वो पहली बार 2006 की गर्मियों में लेक ताहो में एक चैरिटी गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान ट्रंप से मिली थीं। डेनियल्स उस वक्त 27 साल की थीं और ट्रंप की उम्र 60 थी। 
बता दें कि इससे एक साल पहले 2005 में ट्रंप और मेलानिया की शादी हुई थी। 

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को दोनों के बीच लगभग एक दशक के कथित रिलेशनशिप पर चुप्पी साधे रखने के लिए 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले $ 130,000 दिए थे। हालांकि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है। 

पॉर्न स्टार को मुंह बंद रखने को दिए करोड़ों रुपए..! सात साल बाद खुला केस, गिरफ्तार होंगे डोनाल्ड ट्रंप..?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।