कुश्ती महासंघ की निगरानी समिति में शामिल हुईं बबिता फोगाट

<p><em>देश के पहलवानों और भारतीय कुश्ती महासंघ के बीच चल रहा विवाद अब तक खत्म नहीं हुआ है। पहलवानों के आरोप सुनने के बाद सरकार ने एक जांच समिति का गठन किया था जिसका नेतृत्व स्टार मुक्केबाज मैरी कॉम के हाथों में सौंपा गया है। अब इस समिति में राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता बबिता फोगाट को इस जांच समिति में शामिल किया गया हैं।</em></p>

कुश्ती महासंघ की निगरानी समिति में शामिल हुईं बबिता फोगाट
01-02-2023 - 07:50 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मंत्रालय ने कहा, "पूर्व पहलवान बबीता फोगाट को खेल मंत्रालय द्वारा गठित समिति में शामिल किया गया है जो भारतीय कुश्ती महासंघ का दैनंदिनी कामकाज देखेगी।" बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया समेत दिग्गज पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर कई आरोप लगाए थे, जिसमें यौन शोषण जैसा गंभीर आरोप भी है। इन्हीं आरोपों की जांच के लिए खेल मंत्रालय ने इस समिति का गठन किया था।

बता दें कि बबिता के अलावा इस समिति में मुक्केबाज एम सी मेरीकॉम, पूर्व पहलवान योगेश्वर दत्त, पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी तृप्ति मुरगुंडे, पूर्व साइ अधिकारी राधिका श्रीमन और टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना के पूर्व सीईओ राजेश राजगोपालन शामिल हैं।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।