लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी सीधी धमकी..कहा कि चलो जंग की नई शुरुआत गोली मारने से ही करेंगे..!

<p><em><strong>लाॅरेंस गैंग के रितिक बाॅक्सर ने पुलिस को सीधी धमकी दी है। यह धमकी जवाहर सर्किल थाना इलाके में स्थित जी-क्लब पर फायरिंग कर दहशत फैलाने और पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले तीन बदमाशों पकड़ने के संदर्भ &nbsp;में दी गई है।&nbsp; बता दें कि जयपुर लाते हुए&nbsp;लघुशंका के दौरान रुकते समय इऩ बदमाशों ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की थी। जब उन्होंने पुलिसकर्मियों पर फायर किया तो पुलिस ने तीनों बदमाशों के पांव में गोली मार दी थी। इसके जवाब में लाॅरेंस गैंग के रितिक बाॅक्सर ने पुलिस को यह धमकी दी है।</strong></em></p>

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी सीधी धमकी..कहा कि  चलो जंग की नई शुरुआत गोली मारने से ही करेंगे..!
01-02-2023 - 08:38 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

जवाहर सर्किल थाना इलाके में स्थित जी-क्लब पर फायरिंग कर दहशत फैलाने और पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले तीन बदमाशों को जयपुर लाते समय लघुशंका के दौरान रुकते समय हथियार छीनकर फायर करने के बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों के गोली मार दी। गोली तीनों के पैरों में लगी। इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य रितिक बॉक्सर ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर जयपुर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली।
यह दी धमकी
रितिक बॉक्सर ने जयपुर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में लिखा है, ‘ॐ, हम भी चाहते तो क्लब में किसी के गोली मार सकते थे। चलो जंग की नई शुरुआत गोली मारने से ही करेंगे (जय श्री राम, जय भारत) सलाम शहीदा नू।’ रितिक बॉक्सर की ओर से सोशल मीडिया पर यह पोस्ट डाले जाने के बाद से ही जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की साइबर सेल उसकी लोकेशन को ट्रेस आउट करने की कोशिश कर रही है।
फर्जी दस्तावेजों से खरीदा गया सिम और मोबाइल
एडिशनल पुलिस कमिश्नर क्राइम अजय पाल लांबा के अनुसार रितिक बॉक्सर सोशल मीडिया पर जो पोस्ट कर रहा है, वह फर्जी दस्तावेजों से खरीदे गए सिम कार्ड और मोबाइल का प्रयोग करके किया जा रहा है। इसमें बदमाश वीपीएन का प्रयोग कर अपनी ओरिजिनल लोकेशन को हाइड करके पोस्ट में जयपुर की लोकेशन शो करते हुए धमकी भरे पोस्ट कर रहा है। हालांकि पुलिस बदमाश की लोकेशन को ट्रेस आउट करने का काम कर रही है, जिसमें कुछ सफलता भी मिली है। जयपुर पुलिस का कहना है कि जल्द ही रितिक बॉक्सर को भी पुलिस अपनी गिरफ्त में लेगी।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।