जेएनयू कैम्पस में भिड़े दो गुट, जमकर मारपीट, बाहरी लोगों की एंट्री से बवाल

<p><em><strong>ताप्ती हॉस्टल में रहने वाले छात्र का दूसरे हॉस्टल के छात्र से विवाद हुआ, जिसके बाद बवाल बढ़ गया और जमकर मारपीट हुई।</strong></em></p>

जेएनयू कैम्पस में भिड़े दो गुट,  जमकर मारपीट, बाहरी लोगों की एंट्री से बवाल
11-11-2022 - 05:47 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिल्ली के जेएनयू में 2 छात्र गुटों में जमकर मारपीट हुई है। असल में ताप्ती हॉस्टल में रहने वाले छात्र का दूसरे हॉस्टल के छात्र से विवाद हुआ, जिसके बाद बवाल बढ़ गया और जमकर मारपीट हुई। दावा हुआ है कि दोनों तरफ से बाहरी लोगों को कैम्पस में बुलाया गया था और उसके बाद ये बवाल काटा गया। 
पुलिस के मुताबिक किसी निजी कारण से दो छात्रों में लड़ाई हुई थी, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया। दोनों ही तरफ के छात्रों ने बाहरी लोगों को इस विवाद में शामिल किया जिसके बाद जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में अब तक किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है, पुलिस को भी कोई शिकायत नहीं मिली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।