Poonch Terrorist Attack : पुंछ के आतंकी हमले में पाकिस्तान कनेक्शन...! अब तक 6 लोग हिरासत में लिये गये

<p><strong>Poonch Terrorist Attack :&nbsp;</strong><em><strong>जम्मू कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को फौजी वाहन पर हुए आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे।</strong></em></p>

Poonch Terrorist Attack : पुंछ के आतंकी हमले में पाकिस्तान कनेक्शन...! अब तक 6 लोग हिरासत में लिये गये
22-04-2023 - 09:36 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार (21 अप्रैल) को फौजी वाहन पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी साजिश का खुलासा हुआ है। इस अटैक में शामिल आतंकियों में से 3 के पाकिस्तान से जुड़े होने का शक है। इस हमले की जिम्मेदारी जैश समर्थित आतंकी संगठन पीपल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने ली है। 
पुंछ में हुए आतंकी हमले में अब तक पुलिस 6 लोगों को हिरासत में ले चुकी है। एनआईए ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जमा किए हैं। वहीं, दूसरी ओर सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि अटैक करने के बाद सभी आतंकी एक गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए। एजेंसियों का कहना है कि हमले में चार से पांच आतंकी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल अभी संख्या को लेकर कुछ भी साफ नहीं कहा गया है।
उस दिन क्या हुआ था?
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को आतंकियों के ग्रेनेड हमले के बाद सेना के वाहन में आग लगने से पांच जवानों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इसमें जान गंवाने वाले जवान राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के थे और इलाके में आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए तैनात किए गए थे।
सेना ने कहा था कि दोपहर तीन बजे के करीब राजौरी सेक्टर में भीम्बर गली और पुंछ के बीच सेना का वाहन गुजर रहा था और इसी दौरान आतंकियों ने हमला कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने वाहन पर गोलियों के निशान देखे हैं और वहां से ग्रेनेड के टुकड़े बरामद हुए हैं, जिससे इसके आतंकी हमला होने की पुष्टि हुई। शहीद हुए जवानों को जम्मू कश्मीर के राजौरी में सलामी दी गई। इस दौरान सेना के वरिष्ठ अफसर और अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।