Fifa World Cup 2022 : फ्रांस ने 2-1 से हराकार इंग्लैंड को घर भेजा, अब सेमीफाइनल में मोरक्को से होगी भिड़ंत
<p>Fifa World Cup 2022 : <em><strong>फेडरेशन ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन (FIFA) विश्वकप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के नाम तय होते जा रहे हैं। विश्वकप के आखिरी क्वॉर्टर फाइनल में फ्रांस ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर और मोरक्को ने Portugal को 1-0 हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। अब फ्रांस और मोरक्को की टीमें सेमीफाइनल में भिड़ेंगी।</strong></em></p>
France की जीत के हीरो रहे ओलिवर गिरौड का हेडर से लगाया गया गोल निर्णायक रहा, जबकि ऑरेलियन टचौमेनी ने टीम के लिए पहला गोल दागा था। इंग्लैंड के लिए इकलौता गोल कप्तान हैरी केन के नाम रहा, जबकि वह एक पेनल्टी चूक गए। उन्होंने नेमार और रोनाल्डो की तरह रोते हुए मैदान छोड़ना उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 के फीफा विश्वकप में गिरौड एक भी गोल नहीं दाग सके थे लेकिन इसके बावजूद फ्रांस चैंपियन बनने में कामयाब रहा था। अब कतर में उनके चार गोल हो गए हैं और वह अपने देश के रिकॉर्ड गोल स्कोरर बन गए हैं। फ्रांस अब 2002 में ब्राजील के बाद लगातार लगातार फाइनलिस्ट बनने से एक जीत दूर है।
मैच में पहला गोल ऑरेलियन टचौमेनी ने पहले हाफ के सिर्फ 17वें मिनट में जबरदस्त किक के जरिये किया। इसके साथ ही फ्रांस को 1-0 की बढ़त मिल गई थी। इसके बाद इंग्लैंड ने काफी कोशिशें कीं लेकिन पहले हाफ में उसे गोल करने में कोई सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही इंग्लैंड को पेनल्टी मिली, जिस पर कप्तान हैरी केन ने गेंद जाल में उलझाते हुए टीम को बराबरी पर ला दिया। हालांकि, 78वें मिनट में डी में घुसकर इंग्लैंड के डिफेंस को भेदते हुए गिरौड ने हेडर से गोल दागा तो बढ़त 2-1 हो गई। इसके बाद इंग्लैंड को एक और पेनल्टी 84वें मिनट में मिली, लेकिन वह इसे गोल में नहीं बदल सका।
What's Your Reaction?