Fifa World Cup 2022 : मोरक्को से 1-0 हारा पुर्तगाल, सोफियाने बॉफाल ने मां के साथ किया डांस तो रोनाल्डो ने रोते हुए छोड़ा मैदान
<p><strong>Fifa World Cup 2022 : </strong><em><strong>रोनाल्डो की टीम को मोरक्को 1-0 के हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। एक ओर रोनाल्डो रोते हुए मैदान छोड़ने को मजबूर थे तो दूसरी ओर मोरक्को के स्टार खिलाड़ी सोफियाने बॉफाल अपनी मां के साथ मैदान पर नाच-नाचकर ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे थे।</strong></em></p>
Portugal के Christiano Ronaldo फुटबॉल के सबसे महंगे और जबर्दस्त खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। यह Fifa World Cup 2022 उनका आखिरी विश्वकप समझा जा रहा है। मोरक्को से हारने के बाद Fifa World Cup जीतने का उनका ख्वाब अब ख्वाब ही रह गया। Ronaldo की टीम को मोरक्को ने 1-0 के हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। एक ओर Ronaldo रोते हुए मैदान छोड़ने को मजबूर थे तो दूसरी ओर morocco के स्टार खिलाड़ी सोफियाने बॉफाल अपनी मां के साथ मैदान पर नाच-नाचकर ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे थे। अब मोरक्को की टीम सेमीफाइनल में फ्रांस से भिड़ेगी।
Portugal के स्टार खिलाड़ी Cristiano Ronaldo मैच के बाद रोते हुए नजर आये तो मोरक्को के सोफियाने बॉफाल मैदान परअपनी मां के साथ डांस करते..
मोरक्को ने जैसे ही ऐतिहासिक जीत दर्ज की उसके खिलाड़ी जश्न में डूब गए। स्टेडियम में बैठे उसके फैंस की खुशी देखते बन रही थी तो बॉफाल अपनी अलग दुनिया में थे। वह अपनी मां के साथ नाच रहे थे। उल्लेखनीय है कि मोरक्को की टीम ने टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है और वह अजेय रहते हुए सेमीफाइनल तक पहुंची है। इस मैच में एकमात्र गोल एन-नेसिरी ने 42वें मिनट में दागा। हालांकि दूसरे हाफ के इंजरी टीम में पुर्तगाल के पास बराबरी हासिल करने का आसान मौका था लेकिन मोरक्को के गोलकीपर ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
मैच के शुरुआती 15 मिनट तो 80 फीसदी समय बॉल पर कब्जा पुर्तगाल का ही देखने को मिला। इसी बीच सातवें मिनट में एन-नेसिरी को गोल करने का आसान मौका लेकिन वे इस मौके भुना नहीं सके और चूक गए। हालांकि 22वें मिनट में नेसिरी के पास फिर एक मौका आया लेकिन इस बार भी वे चूक गये। लेकिन खेल के 42वें मिनट में आए मौके को उन्होंने बेकार नहीं जाने दिया और हैडर से गोल करके टीम को हाफ टाइम से पहले 1-0 से आगे कर दिया। एन-नेसिरी का टूर्नामेंट में यह तीसरा गोल था। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप में देश के लिए सबसे ज्यादा तीन गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए।
Portugal की टीम एक बार फिर अपने स्टार खिलाड़ी Cristiano Ronaldo के बिना ही मैदान पर उतरी। स्विटजरलैंड के खिलाफ प्री-क्वॉर्टर फाइनल में भी Ronaldo को सब्सटिट्यूट के तौर पर मैदान पर भेजा गया था। इस मैच में भी रोनाल्डो को 52वें मिनट में मैदान पर उतारा गया। उनकी जगह टीम ने एक बार फिर रामोस पर ही भरोसा जताया। इस बीच पुर्तगाल की टीम अपने शुरुआती एकादश में एक बदलाव के साथ जबकि मोरक्को की टीम दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी। Morocco को यह बदलाव चोट की वजह से करने पड़े। इस मैच में एक बार फिर रोनाल्डो का जादू किसी काम ना आ सका और उन्हें रोते हुए मैदान से विदाई लेनी पड़ी।
What's Your Reaction?