इब्राहिम अली खान से लेकर अगस्त्य नंदा तक...ये हैं साल के टाॅप डेब्यू किड्स
<p><strong><em>स्टार किड्स से लेकर आउटसाइडर्स तक, बॉलीवुड में पहचान बनाने के लिए पांच नए हीरो एंट्री मारने को एकदम तैयार हैं।</em></strong></p>
भारत में ऐसा कौन है, जो माया नगरी के सिने जगत का हिस्सा नहीं बनना चाहता? इस बार भी कम से क पांच अभिनेता हैं, जो 2023 में अपना बड़ा बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।
जुनैद खान
वह परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे हैं और इस साल फिल्म ‘महाराजा’ के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। अभी इसकी शूटिंग कर रहे हैं और सूत्रों के अनुसार, फिल्म में एक वकील की भूमिका निभाएंगे।
इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान और अमृता अरोड़ा के घर जन्मे इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं। वे वर्तमान में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट पर करण जौहर को असिस्ट कर रहे हैं।
अगस्त्य नंदा
महान अभिनेता अमिताभ बच्चन के दोहिते अगस्त्य नंदा जोया अख्तर द्वारा निर्देशित नेटफ्लिक्स ओरिजिनल, ‘द आर्चीज’ से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘इक्कीस’ में भी दिखाई देंगे, जिसमें धर्मेंद्र भी हैं।
जिब्रान खान
जिब्रान खान ने ‘कभी खुशी कभी गम’ में कृष रायचंद का किरदार निभाया था। साल 2003 में आई फिल्म ‘इश्क विश्क’ की आधुनिक रीमेक ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ से बतौर हीरो बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं।
तुषार खन्ना
वे कोई स्टार किड नहीं हैं और इंडस्ट्री में उनका कोई कनेक्शन नहीं है। टेलीविजन उद्योग में बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद बॉलीवुड में अपनी क्षमता साबित करने की कोशिश कर रहे खन्ना टी-सीरीज की आगामी फिल्म स्टारफिश से अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं।
What's Your Reaction?