मिर्जापुर से सेक्रेड गेम्स तक...इस सीरीज के आगे कोई नहीं टिकता: 3 सीजन से हिलाया देश-दुनिया का दिमाग

<p><em>इस सीरीज के हिंदी वर्जन में अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और राजकुमार राव समेत कई भारतीय कलाकारों ने आवाज दी है। इस सीरीज मिर्जापुर से भयानक गालियां और मार-काट है। इसे देखने के बाद बाकी सीरीज को भूल जाएंगे।&nbsp;</em></p>

मिर्जापुर से सेक्रेड गेम्स तक...इस सीरीज के आगे कोई नहीं टिकता: 3 सीजन से हिलाया देश-दुनिया का दिमाग
02-03-2024 - 02:26 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

ओटीटी प्लेटफॉर्म से एक से बढ़कर एक सस्पेंस और थ्रिलर-क्राइम से भरपूर सीरीज हैं। इन सीरीज में टॉप पर ‘मिर्जापुर’ और ‘सेक्रेड गेम’ टॉप पर हैं। मिर्जापुर के दो सीजन आ चुके हैं और अब तीसरे सीजन का इंतजार है, जो इस साल रिलीज होने वाली है। लेकिन इन सब पर एक सीरिज भारी है। यहां हम आपको एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें तगड़े ट्विस्ट और टर्न है। यह एक सटायरिकल सुपरहीरो वाली सीरीज है। इसके तीन सीजन आ चुके हैं। और इसका चौथा सीजन आने वाला है। सीरीज के तीनों सीजन काफी पसंद किए गए हैं।
इस सीरीज के हिंदी वर्जन में अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और राजकुमार राव समेत कई भारतीय कलाकारों ने आवाज दी है। इस सीरीज मिर्जापुर से भयानक गालियां और मार-काट है। इसे देखने के बाद बाकी सीरीज को भूल जाएंगे। 
सीरीज का नाम ‘द बॉयज’ है। यह सुपरविलेन वाली सीरीज है। यह ऐसे सुपरविलेन की कहानी है, जिनका जन्म आईवीएफ टेक्नोलॉजी और कई वैज्ञानिक प्रयोगों के जरिए हुआ है। उनमें कई सुपर पावर को डाला जाता है। इन सुपरविलेन से भिड़ने के लिए कुछ आम लोग आते हैं, जो इन सुपर विलेन का जाने-अनजाने में शिकार हुए हैं। वह इनसे भिड़ने के उन्ही की तरह अपनी बॉडी पर वैज्ञानिक प्रयोग करते हैं।
‘द बॉयज’ का पहला सीजन जुलाई 2019 में आया था, जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.7 है। वहीं, दूसरा सीजन सितंबर 2020 में आया। तीसरा सीजन जून 2022 में आया। इन तीनों सीजन की रेटिंग 8.5 से ज्यादा है। ‘द बॉयज’ का चैथा सीजन इस साल 13 जून को रिलीज होगा। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाल में मेकर्स ने एक नए पोस्टर के साथ रिलीड डेट का अनाउंसमेंट किया है।
इस सीरीज में कार्ल अर्बन, जैक क्वैड, एंटनी स्टार, एरिन मोरियार्टी, डोमिनिक मैकएलिगॉट, जेसी अशर, लाज अलोंसो, चेस क्रॉफर्ड, तोमर कैपोन, करेन फुकुहारा, नाथन मिशेल, एलिजाबेथ शू, कोल्बी मिनिफी, अया कैश, क्लाउडिया डौमिट और जेन्सन एकल्स जैसे कलाकार हैं। इसके तीनों सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर आए हैं। चैथा भी इसी ओटीटी पर रिलीज होगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।