Mausam Update : मुंबई में बारिश से हाहाकार..ट्रैफिक, ट्रेन, मेट्रो पर ब्रेक

<p><strong>Mausam Update :&nbsp;</strong></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Mausam Update : मुंबई में बारिश से हाहाकार..ट्रैफिक, ट्रेन, मेट्रो पर ब्रेक
10-08-2022 - 10:52 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

महाराष्ट्र में बारिश कहर बरपा रही है। कई इलाकों में लगातार बारिश से जलभराव हो गया है तो कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। घर के अंदर से बाहर सडक़ तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तरी कोंकण, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र, पूर्व विदर्भ और पश्चिम विदर्भ में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान लगाते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इन इलाकों में 12 अगस्त के बाद ही लोगों को बारिश से राहत मिलेगी।
महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में रविवार से भारी बारिश हो रही है और भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है। राज्य के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, जबकि अलग-अलग स्थानों पर भी अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। मुंबई में मंगलवार को सुबह से तेज हवाएं चलने के साथ ही भारी बारिश हो रही है।
मुंबई लोकल हुई बाधित
मुंबई और उसके उपनगरों में मंगलवार को सुबह तेज हवाएं चलने के साथ ही भारी बारिश हुई, जिससे वहां के कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाओं और ‘बृहान्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’ (बेस्ट) की बस सेवाएं पांच से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।