Pathan Movie : जनता की 'मन्नत' के आगे उड़ा बेशर्मी का रंग, शाहरुख खान-दीपिका के अहम की हवा में तेज उड़ रही की फिल्म के 'पठान' के पर कतरे गये..!
<p><em>Pathan Movie : आखिर आम जनता का विरोध और उसका भारी दबाव काम आया। फिल्म पठान की बेशरमी के रंग को उड़ा दिया गया है। जानकारी मिल रही है कि शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण के अहम की हवा में बहुत तेज उड़ रही की फिल्म के 'पठान' के पर कतर दिये गये हैं।</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
इस फिल्म के विवादित सॉन्ग 'Besharam Rang' रिलीज के बाद हिन्दू और मुस्लिम संप्रदायों का विरोध तीव्र होता देख सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के ऐसे करीब 10 सीन पर कैंची चलाने की सलाह दी थी, जिसपर लोगों को सबसे अधिक आपत्ति है। विशेषतौर पर सेंसर बोर्ड ने 'बेशरम रंग' सॉन्ग के कई सीन बदलने को कहा था। अब खबर आ रही है कि फिल्म के उन विवादित सीन पर कैंची चल गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म के विवादित सीन के साथ-साथ कुछ डायलॉग्स को भी बदला गया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में RAW शब्द को बदलकर 'हमारे' और 'लंगड़े लूले' की जगह 'टूटे फूटे' और 'पीएम' की जगह 'राष्ट्रपति या मंत्री' कर दिया गया है। इन सबके अलावा 'PMO' शब्द को 13 जगह से हटाया गया है। इसके अलावा फिल्म में अशोक चक्र को 'वीर पुरस्कार', 'पूर्व केजीबी' की जगह इसे पूर्व एसबीयू और 'मिसेज भारतमाता' को 'हमारी भारतमाता' कर दिया गया है। रिपोर्ट यह भी है कि फिल्म में स्कॉच की जगह 'ड्रिंक' शब्द लाया गया है और टेक्स्ट 'ब्लैक प्रिजन, रूस' की जगह अब दर्शकों को केवल 'ब्लैक प्रिजन' नजर आएगा।
जानकारी तो यह भी मिली है कि फिल्म के फर्स्ट सॉन्ग 'बेशरम रंग' जिसमें दीपिका पादुकोण के डांस से लेकर कपड़ों तक पर भी खूब हंगामा मचा हुआ है, उसमें दीपिका के बटक्स के क्लोज़अप शॉट्स, साइड पोज़ जिसे आधा न्यूड माना जा रहा था, को भी हटा दिया गया है। इस सेंसुअस गाने की लाइन 'बहुत तंग किया' के वो सभी शॉट्स और विजुअल्स को भी हटा दिया गया है और इसकी जगह कुछ सूटेबल शॉट्स को जोड़ा गया है। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई पुष्ट समाचार नहीं मिला है कि दीपिका के जिस भगवा रंग के स्विमसूट पर इतना हंगामा हुआ है, वो बदला गया है या नहीं।
बता दें कि सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित शाहरुख और दीपिका की यह फिल्म इसी साल 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म पठान को U/A सर्टिफिकेट दिया गया है।
ये है फिल्म का विवादित सॉन्ग
What's Your Reaction?