रवीना से रानी तक सब पर भारी थी ये नौसिखिया हीरोइन: पहली फिल्म से धमाका, फिर तीन हिट
<p><em><strong>बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में 90 का दशक बेहद खास रहा है। इस दौर कई बेहतरीन एक्टर्स और एक्ट्रेस दिए, जिनका आज भी बोल-बाला है। शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और बॉबी देओल इस दौर से निकले हीरो। हालांकि एक्ट्रेसेज के मामले में ऐसा नहीं है। एक तो एक्ट्रेस का करियर किसी हीरो के मुकाबले बहुत छोटा होता है। कई एक्ट्रेस किसी न किसी वजह से इंडस्ट्री छोड़ देती है या दूरी बना लेती है। लेकिन जब वह अपने पीक पर होती हैं, तो न सिर्फ महंगी बल्कि हर बड़ा हीरो उनके साथ काम करना चाहता है।</strong></em></p>
यहां हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने साल 90 के दशक के आखिरी दौर में इंडस्ट्री में कदम रखा। दिग्गज फिल्ममेकर के साथ उनकी पहली फिल्म बनी, तो वह होल्ड पर चली गई। हालांकि, जो बाद में फिल्म बनी और पहले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई, तो रिकॉर्डतोड़ कमाई की। कौन है ये एक्ट्रेस? आइए जानते हैं।
इस एक्ट्रेस ने 90 के दशक में टॉप रहीं एक्ट्रेसेज- माधुरी दीक्षित, रवीना टंडन, रानी मुखर्जी, करिश्मा कपूर और यहां तक कि करीना कपूर और ग्रेसी सिंह जैसी एक्ट्रेसेज को पछाड़ दिया और इंडस्ट्री पर राज करने लगीं। क्या आप जानते हैं कौन यह एक्ट्रेस।
इस एक्ट्रेस ने साल 2003 में लगातार तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। एक फिल्म रानी मुखर्जी को भी रिप्लेस किया। इसकी क्यूट स्माइल पर तब भी लोग फिदा थे और अब भी लोग फिदा हैं। इस एक्ट्रेस ने आईपीएल की एक टीम भी खरीदी थी। आप तो पहचान ही गए होंगे हम किसकी बात कर रहे हैं।
इस एक्ट्रेस का नाम प्रीति जिंटा है। प्रीति ने साल 1998 में आई ‘सोल्जर’ से डेब्यू किया। फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई। हालांकि उनकी पहली फिल्म मणिरत्नम की डायरेक्शन में बनी ‘दिल से’ थी। किसी कारणवश यह सोल्जर के बाद रिलीज हुई और यह भी ब्लॉकबस्टर निकली।
प्रीति जिंटा ने इसके बाद ‘क्या कहना’ जैसी फिल्म में काम किया और सोलो लीड वाली फिल्म दी। इसके बाद साल 2003 में उन्होंने सनी देओल के संग ‘द हीरोः ए स्टोरी ऑफ स्पाई’, ऋतिक रोशन संग ‘कोई मिल गया’ और शाहरुख खान संग ‘कल हो ना हो’ में काम किया। ‘कल हो ना हो’ में उन्होंने रानी मुखर्जी को रिप्लेस किया।
What's Your Reaction?