दिल्ली-जयपुर के बीच से दौसा का चक्कर भी होगा खत्म: 67 किलोमीटर लंबा जयपुर-बांदीकुई लिंक एक्सप्रेस-वे 60 फीसदी पूरा

<p><em><strong>दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे को जोड़ने वाले 67 किमी लंबे जयपुर-बांदीकुई फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का 60 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। करीब 40 किमी तक डामरीकरण का कार्य अलग-अलग टुकड़ों में हो चुका है। एक्सप्रेस-वे बनने से जयपुर-दिल्ली के बीच तीन घंटे का सफर हो जाएगा। साथ ही जगह-जगह मिलने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।</strong></em></p>

दिल्ली-जयपुर के बीच से दौसा का चक्कर भी होगा खत्म: 67 किलोमीटर लंबा जयपुर-बांदीकुई लिंक एक्सप्रेस-वे 60 फीसदी पूरा
10-12-2023 - 12:13 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

एक्सप्रेस-वे आगरा रोड पर बगराना के पास रिंग रोड से जुड़ेगा। अभी जयपुर से दौसा होकर दिल्ली जाना पड़ता है। वहीं जयपुर-दौसा के बीच 62 किमी में भारी ट्रैफिक का दबाव होने से आने-जाने में अधिक समय लगता है।
1368 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 67 किमी लंबे लिंक एक्सप्रेस-वे का काम सितंबर 2024 तक पूरा होगा। एक्सप्रेस-वे की ऊंचाई 10 से 12 फीट है ताकि कोई जानवर नहीं आए और दुर्घटनाओं को रोका जा सके। हर 20 किमी पर रेस्टोरेट, मैकेनिक, पेट्रोल और होटल-गेस्ट हाउस की सुविधा मिलेगी।
जयपुर से बांदीकुई के बीच 5 इंटरचेंज रहेंगे 
जयपुर बगराना और बांदीकुई भड़ोली के बीच उतरने-चढ़ने के 5 इंटरचेंज पॉइंट रहेंगे। इंटरचेंज से वाहन एक्सप्रेस-वे पर चढ़-उतर सकेंगे। यहां-यहां से इंटरचेंजरू कानोता-बगराना टोल, नायला, जमवारामगढ़ रोड पर लालवास-सुंदरपुरा, सैंथल रोड पर खुरी खुर्द, बांदीकुुई के पास भड़ोली। बांदीकुई जाने के लिए भड़ोली पर उतरना होगा। श्यामसिंहपुरा इंटरचेंज से वाहन सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से जा सकेंगे।
ये काम भी 50 फीसदी हो चुके पूरे 
85 गांवों को जोड़ने के लिए एनएचएआई ने हाईवे पर 10 गुणा 10 फीट के 17 अंडरपास बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा एक्सप्रेस-वे पर कोलवा के समीप एक आरओबी, 6 बड़े पुल व 6 छोटे पुल भी बन रहे हैं। ये सभी काम लगभग 50 फीसदी तक पूरे हो चुके हैं। कानोता के पास ढूंढ नदी व खुरी के समीप बाणगंगा नदी पर बड़े पुल का कार्य भी 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। तय सीमा में पूरा कराएंगे प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीके चैधरी का कहना है कि हाईवे का कार्य तेजी से चल रहा है। अभी नदी और आरओबी का कार्य बाकी है, जिसे भी तय सीमा में पूरा कराया जा रहा है।
जयपुर से दिल्ली की दूरी ऐसे होगी कम
बगराना एंट्री पॉइंट से बांदीकुई-भड़ोली: 67 किमी-30 मिनट में पहुंचेंगे।
बांदीकुई से गुरुग्राम घामडोज टोल: 168 किमी-1.50 घंटे में पहुंचेंगे।
घामडोज टोल से इफ्को चैक: 25 किलोमीटर-20 मिनट में पहुंचेंगे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।