गदर-2 की कमाई 474 करोड़ से ज्यादा: रक्षाबंधन पर ड्रीम गर्ल-2 का कलेक्शन 59 करोड़
<p><em><strong>फिल्म को रिलीज हुए अब 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। दूसरी तरफ, आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल-2 की भी ग्रोथ अच्छी है। </strong></em></p>
गदर-2 ने बुधवार को 8.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई 474.35 करोड़ रुपए हो गई है। रक्षाबंधन की छुट्टी की वजह से फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिली। फिल्म को रिलीज हुए अब 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। दूसरी तरफ, आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल-2 की भी ग्रोथ अच्छी है।
फिल्म ने बुधवार को 7.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 59.50 करोड़ रुपए हो गया है। शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर को रिलीज होगी। अभी गदर-2 के पास एक हफ्ते और हैं। इस एक हफ्ते में गदर-2 जितनी कमाई करेगी, इसी से फिल्म का लाइफ टाइम बिजनेस तय होगा।
जवान का के्रज हद से पार
जवान का रिलीज से पहले ही काफी ज्यादा क्रेज है। टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। कई शहरों में पहले दिन के टिकट हाउसफुल चल रहे हैं। ऐसे में जवान के आगे गदर-2 का सर्वाइव करना मुश्किल है। हालांकि गदर-2 ने पहले ही ऐतिहासिक कमाई कर ली है।
दोनों फिल्मों को रक्षाबंधन की छुट्टी का फायदा मिला
गदर-2 और ड्रीम गर्ल, इन दोनों फिल्मों को रक्षाबंधन की छुट्टी का फायदा मिला। तीसरे वीकेंड पर गदर-2 की कमाई में उछाल देखने को मिल सकती है। अमूमन दो हफ्ते के भीतर काफी सारी फिल्में पस्त हो जाती हैं, लेकिन गदर-2 तीसरे हफ्ते में भी जबरदस्त कमाई कर रही है।
बाहुबली और पठान कितनी दूर
कुछ ट्रेड एक्सपर्ट्स अनुमान लगा रहे हैं कि गदर-251.0 करोड़ रुपए तक ओवर ऑल कलेक्शन कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिल्म बाहुबली-2 (510.99 करोड़ ) का रिकॉर्ड तोड़ देगी। पठान के रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए अभी भी फिल्म को 70 करोड़ और कमाने होंगे।
बॉलीवुड के लिए अब तक बेहतर रहा 2023 का साल
कोरोना काल के बाद दो साल बॉलीवुड के लिए निराशाजनक रहे थे। फिल्में अच्छी कमाई करने को तरस रही थीं। थिएटर्स में होने वाली भीड़ कम हो गई थी। हालांकि, 2023 में बॉलीवुड ने फिर से रिवाइव किया है। सिर्फ पठान और गदर-2 ने मिलकर तकरीबन एक हजार करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। द केरला स्टोरी, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और अब ड्रीम गर्ल-2 जैसी फिल्में जबरदस्त कमाई कर रही हैं। 7 सितंबर को जवान के रिलीज होने पर बॉक्स ऑफिस पर एक और सुनामी देखने को मिल सकती है।
What's Your Reaction?