शाहरुख खान की ‘जवान’ का ट्रेलर देख जनता क्या बोली?
<p><em><strong>एक यूजर ने लिखा, ‘जवान का ट्रेलर मेरी उम्मीदों से बहुत-बहुत ऊपर हैं। ये प्योर फन है और शाहरुख की अब तक की सबसे बढिया फिल्म लग रही है।’</strong></em></p>
‘जवान’ के बाद अब प्रभास की फिल्म ‘सलार’ के ट्रेलर का इंतजार कर रही पब्लिक के लिए अच्छी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर 06 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने रक्षाबंधन पर बढ़िया कमाई की। मूवी ने छठवें दिन 7.5 करोड़ रुपए कमा लिए। फिल्म ने अब तक इंडिया में 59.7 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है।
‘जवान’ का ट्रेलर देख लोगों ने दिया गजब रिएक्शन
‘जवान’ का ट्रेलर देखकर लोग अगल-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जवान का ट्रेलर मेरी उम्मीदों से बहुत-बहुत ऊपर हैं। ये प्योर फन है और शाहरुख की अब तक की सबसे बढिया फिल्म लग रही है।’ एक ने लिखा, ‘मैंने ट्रेलर को 10 बार देख लिया है, सिनेमा की हिस्ट्री में ये बेस्ट ट्रेलर है।’ एक ने करण जौहर की बात दोहराई, ‘ये इस सेंचुरी का सबसे अच्छा ट्रेलर है।’ एक ने कहा, ‘जवान के एक्शन सीन्स मोबाइल की स्क्रीन्स पर इतने अच्छे लग रहे हैं। सोचिए ये थिएटर में कितने अच्छे लगेंगे।’ एक यूजर ने लिखा, ‘जवान का ट्रेलर बेस्ट है। इसके स्टंट, डायलॉग्स सब चीज क्लास और मास है।’
प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा नहीं लेंगी नयनतारा
‘जवान’ का ट्रेलर आने से पहले इसका म्यूजिक लॉन्च इवेंट ऑर्गनाइज करवाया गया, जिसमें फिल्म से जुड़े लगभग सभी कलाकारों ने शिरकत ली। बस नयनतारा कहीं नजर नहीं आई। रिपोर्ट के मुताबिक नयनतारा अपने कॉन्ट्रैक्ट में ही इस बात को लिखवाती रही हैं कि वो फिल्म से जुड़े किसी भी प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा नहीं लेंगी। नयनतारा पहले भी ऐसा करती आई हैं। वो अपनी फिल्मों के प्रमोशन से दूर ही रहती हैं।
What's Your Reaction?