नहीं रही दिग्गज कलाकार तब्बसुम, बॉलीवुड में शोक की लहर

<p><em><strong>फिल्म जगत की दिग्गज कलाकार तब्बसुम गोविल अब हमारे बीच नहीं रहीं। बेबी तब्बसुम के चले जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।</strong></em></p>

नहीं रही दिग्गज कलाकार तब्बसुम, बॉलीवुड में शोक की लहर
19-11-2022 - 09:56 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बॉलीवुड से एक और दर्द भरी खबर सामने आई है। फिल्म जगत की दिग्गज कलाकार तब्बसुम गोविल ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 78 साल की तब्बसुम का निधन कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुआ है। बताया जाता है कि शुक्रवार को ही उनका निधन हुआ है, जिसकी जानकारी आज सामने आ रही है।
अरुण गोविल की भाभी हैं तब्बसुम
बता दें कि तब्बसुम फेमस टीवी सीरियल रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल की भाभी और विजय गोविल की पत्नी हैं। तब्बसुम एक शानदार टॉक शो होस्ट, यूट्यूबर रही हैं, जिन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू किया और तब लोग उन्हें बेबी तब्बसुम कहा करते थे।
चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरुआत
तब्बसुम ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म '‘नरगिस’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट से की थी। इसके बाद वह ‘मेरा सुहाग’, ‘बैजू बावरा’, ‘सरगम’, ‘हीर रांझा’, ‘नाचे मयूरी’ जैसी कई फिल्मों में नजर आईं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।