राजस्थान में 14 हेल्थ सेंटर होंगे अपग्रेड, खुलेगा एक नया उप स्वास्थ्य केन्द्र

<p><em><strong>टोंक जिले के ग्राम काचरिया में नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की मंजूरी दी गई है।</strong></em></p>

राजस्थान में 14 हेल्थ सेंटर होंगे अपग्रेड, खुलेगा एक नया उप स्वास्थ्य केन्द्र
19-11-2022 - 09:49 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नागौर, सिरोही, राजसमन्द, अलवर तथा टोंक जिलों के विभिन्न उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) तथा जोधपुर, जयपुर एवं टोंक जिलों के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में क्रमोन्नत करने की मंजूरी दी है। साथ ही, उन्होंने टोंक जिले में एक नया उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया है।
प्रस्ताव के अनुसार, नागौर जिले के परेवडी, सिरोही जिले के माकरोड़ा, डोडुआ, गोयली एवं बड़गांव, टोंक जिले के लांबा, जैकमाबाद एवं छानबाससूर्या, राजसमन्द जिले के जूणदा तथा अलवर जिले के सिली बावड़ी स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नयन को स्वीकृति दी गई है। वहीं, जोधपुर के मातोड़ा, टोंक के लांबाकलां और जयपुर के मण्डाभिण्डा एवं इटावा भोपजी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नत करने की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा टोंक जिले के ग्राम काचरिया में नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की मंजूरी दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।