गैंगस्टर अतीक अहमद का बेटा असद और उसका साथी गुलाम हुआ एनकाउंटर में ढेर, खबर सुनते ही फूट-फूट कर रोया अतीक..! 

<p><em>उमेश पाल हत्याकांड में &nbsp;माफ़िया अतीक़ अहमद के फ़रार बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम को यूपी एसटीएफ (UP STF) ने एनकाउंटर में मार गिराय। दोनों पर पांच -पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था. इनका एनकांउटर झांसी में किया गया।&nbsp;</em></p>

गैंगस्टर अतीक अहमद का बेटा असद और उसका साथी गुलाम हुआ एनकाउंटर में ढेर, खबर सुनते ही  फूट-फूट कर रोया अतीक..! 
13-04-2023 - 04:37 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

एसटीएफ के दावा है कि इनके पास से विदेशी हथियार बरामद हुए है। इस एनकाउंटर के संबंध में यूपी पुलिस ने जानकारी दी कि असद पुत्र अतीक अहमद और गुलाम पुत्र मकसूदन, दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे।एक वीडियो में वे उमेश पाल पर गोली चलते हुए दिखे थे। उसके बाद से ये दोनों करीबन डेढ़ महीने से फरार थे। इन दोनों ने आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। 

आज का दिन ख़राब रहा अतीक के लिए 
आज प्रयागराज में अतीक अहमद को पेशी के लिए ले जाया गया जहाँ उसे अपने बेटे के एनकाउंटर की खबर मिली तो वह वही कोर्ट परिसर में फूट फूट कर रोने लगा। आज पेशी पर ले जाने के दौरान जब उसे सीजैएम कोर्ट ले जाया जा रहा था तभी उसके ऊपर किसी ने बोतल फेंक कर मारी, हालांकि वो और उसका भाई भरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच थे। कुल मिला कर अतीक अहमद का आज का दिन दहशत और दुःख भरा रहा।  

प्रयागराज में डर का दूसरा नाम बने गैंगेस्टर अतीक अहमद के फायर दिन देख कर ये मन जा रहा है की अब आपराधिक जगत में उसकी बादशाहत के दिन ख़त्म हो चुके हैं और अब उसके अपने सारे कुकर्मों का अंजाम भुगतने का समय आ गया है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।