Adani News : टॉप 10 अमीरों की लिस्ट से हटे गौतम अडानी पर भारत व एशिया में अब भी हैं, मात्र 3 दिनों में डूबे 34 अरब डॉलर
<p>Adani News : ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट को सही मानें तो गौतम अडानी अब दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों में शामिल नहीं रह गए हैं। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में भारत के गौतम अडानी अब मैक्सिको के कार्लोस स्लिम, गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन और माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर से पीछे हो चुके हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक भारत के यह बिजनेस टाइकून दुनिया के चौथे सबसे अमीर की लिस्ट से खिसककर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। सिर्फ तीन कारोबारी दिनों में ही उनकी निजी संपत्ति में से 34 अरब डॉलर डूब चुका है।</p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
Adani News :
मात्र तीन दिनों में ही 34 अरब डॉलर की कमी
हालांकि, अडावनी अब भी भारत के सबसे अमीर शख्सियत बने हुए हैं। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट ने उनके ग्रुप का जो बेड़ा गर्क किया है, उससे सिर्फ तीन दिनों में ही उनकी संपत्ति में 34 अरब डॉलर की कमी आ गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक उनके ग्रुप के शेयरों में गिरावट का दौर इसी तरह से जारी रहा तो जल्द ही वे एशिया के भी सबसे अमीर शख्सियत का रुतबा भी खो दे सकते हैं।
मुकेश अम्बानी के लिए आशा की किरण
अडानी ग्रुप की बाजार में स्थिति देखते हुए लगता है कि जल्द ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी अपनी खोयी हुई जगह फिर से हासिल कर लेंगे।अंबानी वर्तमान में संपत्ति के हिसाब से 84.4 अरब डॉलर के साथ गौतम अडानी से एक पायदान पीछे हैं। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट ने लगाए आरोप
दरअसल, अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तीसरे काराबोरी दिन में भी बिकवाली का दौर जारी है, जिसके चलते इसे 68 अरब डॉलर से भी ज्यादा का नुकसान हो चुका है। अडानी ग्रुप की कंपनियों को यह चपत हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद लग रही है, जिसमें कथित तौर पर इस पर 'स्टॉक में हेरफेर और अकाउंट में धोखाधड़ी' के आरोप लगाए गए हैं।
जवाब के बावजूद स्थिति काबू से बाहर
हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी कथित रिपोर्ट जबसे प्रकाशित की है, अडानी ग्रुप और खुद अडानी के शेयर धराशायी होते जा रहे हैं। हालांकि, अडानी ग्रुप की ओर से हिंडनबर्ग को लंबा-चौडा़ जवाब भी दिया गया है लेकिन इस ग्रुप की कंपनियों के शेयर संभलने का नाम नहीं ले रहे हैं।
What's Your Reaction?