बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री ने कहा, इस बजट के साथ आशा की किरण और तेज होगी 

<p><em>Budget2023: संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया। सदन में जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया के सामने सत्र को लेकर एक संक्षिप्त भाषण दिया, जिसमे उन्होंने कहा कि अस्थिर वैश्विक आर्थिक स्थिति के बीच भारत का बजट आम नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेगा। दुनिया को जो आशा की किरण दिख रही है, वो और तेज होगी। इसके लिए मुझे दृढ़ विश्वास है कि निर्मला सीतारमण उन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सभी प्रयास करेंगी।</em></p>

बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री ने कहा, इस बजट के साथ आशा की किरण और तेज होगी 
31-01-2023 - 03:15 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

नारी सशक्तिकरण की बात की 
पीएम ने कहा कि आज बजट सत्र शुरू हो गया है। अर्थ जगत में जिनकी मान्यता है उनकी आवाज आशा की किरण ला रही है। आज भारत की वर्तमान राष्ट्रपति संयुक्त सदन को पहली बार संबोधित करने जा रही हैं। उनका संबोधन भारत के संविधान, संसदीय प्रणाली का गौरव है और आज नारी सम्मान का भी अवसर है। हमारी वित्त मंत्री भी एक महिला हैं। वो कल (1 फरवरी) देश के सामने एक और बजट पेश करेंगी। आज की वैश्विक परिस्थितियों में भारत ही नहीं पूरी दुनिया की नजर भारत के बजट पर है।

वित्तमन्त्री पर जताया विश्वास 
पीएम मोदी ने कहा कि अस्थिर वैश्विक आर्थिक स्थिति के बीच भारत का बजट आम नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेगा। दुनिया को जो आशा की किरण दिख रही है, वो और तेज होगी। इसके लिए मुझे दृढ़ विश्वास है कि निर्मला सीतारमण उन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सभी प्रयास करेंगी। 

तकरार भी तक़रीर भी 
उन्होंने आगे कहा कि एनडीए सरकार का भाव हमेशा से 'भारत पहले, नागरिक पहले' का रहा है। इस बजट सत्र में तकरार भी रहेगी लेकिन तकरीर भी होनी चाहिए, विपक्ष के सभी साथी तैयारी के साथ बारीकी से अध्ययन करके अपनी बात रखेंगे। सभी बहुत अधिक अच्छे तरीके से चर्चा करके अमृत निकालेंगे।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।