जगह पैरों में लेकिन नाम हवाई..आखिर चप्पल को कहां से मिला ये नाम !

<p><em><strong>हवाई चप्पल का नाम हवाई ही क्यों पड़ा!</strong></em></p>

जगह पैरों में लेकिन नाम हवाई..आखिर चप्पल को कहां से मिला ये नाम !
18-10-2022 - 05:20 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

हम लोग रोज घर में या कई बार बाहर आते जाते समय चप्पल पहनते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि पैरों में पहनी जाने वाली चप्पल को हवाई चप्पल क्यों कहा जाता है। आखिर हवाई चप्पल का नाम हवाई ही क्यों पड़ा!
अगर आप सोचते हैं कि इसे पहनकर हल्का महसूस होने के कारण इसके नाम में हवाई जोड़ दिया गया है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। इतिहासकारों के मुताबिक, अमेरिका में एक आइलैंड है। इस आईलैंड का नाम हवाई है। इस आइलैंड में एक खास पेड़ मिलता है, जिसे टी के नाम से जानते हैं। इसी पेड़ से एक खास रबर जैसा फैब्रिक बनता है जो काफी लचीला होता है। इसी से चप्पल बनाई जाती है। इस कारण इन्हें हवाई चप्पल कहते हैं।
जापान में इन चप्पलों को कहा जाता था जोरी
हवाई चप्पलों का जापान से भी संबंध रहा है। हम लोग जिस डिजाइन की चप्पलें पहनते हैं इसी तरह की चप्पलें जापान में पहले पहनी जाती थीं। इन चप्पलों को जोरी कहा जाता था। ये भी कहा जाता है कि अमेरिका के हवाई आइलैंड में काम करने के लिए जापान से ही मजदूर भेजे गए थे। ये मजदूर जापान की चप्पल पहनकर हवाई गए थें, जिस तरह की चप्पल पहनकर वे हवाई गए थे, वहां उसी प्रकार की चप्पलें बनाई जाने लगी और इन्हें ही हवाई चप्पल के नाम से जाना जाने लगा।
इस तरह दुनियाभर में मशहूर हुईं ये चप्पल
इन हवाई चप्पलों का इस्तेमाल सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान अमेरिकी सैनिकों ने भी किया था, जिसके बाद दुनिया भर में हवाई चप्पल मशहूर हो गई। इन चप्पलों का इतिहास काफी पुराना रहा है। कई देशों से होते हुए ये चप्पल भारत में आई हैं। भारत में इस चप्पल को लाने का क्रेडिट बाटा को जाता है। इससे पहले ब्राजील में हवाईनाज कंपनी ने चप्पल को दुनिया में फेमस किया था लेकिन भारत में उससे पहले बाटा ने इसकी शुरुआत की थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।