‘दृश्यम-2’ का धमाकेदार ट्रेलर, तब्बू और अक्षय के जाल में फंसेगे अजय देवगन?

<p><em><strong>ट्रेलर से ऐसा लग रहा है कि इस बार अक्षय के सामने अजय देवगन के सारे दांव फेल हो रहे हैं</strong></em></p>

‘दृश्यम-2’ का धमाकेदार ट्रेलर, तब्बू और अक्षय के जाल में फंसेगे अजय देवगन?
18-10-2022 - 05:26 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

‘सच एक पेड़ के बीज की तरह होता है, जितना चाहे दफना लो एक दिन बाहर आ ही जाता है।’ यह डाॅयलाॅग सुनकर तो लगता है कि विजय सालगांवकर का खेल चैपट हो चुका है और इस बार उसे पुलिस दबोच ही लेगी। कहानी है, दृष्यम-2 की, वो फिल्म जिसने रौंगटे खड़े कर दिए थे, उसका पार्ट-2 कितना रोमांचक होगा, यही कौतुहल जगा रहा है, अजय देवगन की दृष्यम-2 का ट्रेलर। 
विजय सलगांवकर पर मंडरा रहा खतरा
पुलिस वापस एक्शन में है और विजय सलगांवकर के असपास खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, इस बार भी विजय अपनी फैमिली को उतनी ही हिम्मत और मजबूती देने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, ट्रेलर से ऐसा लग रहा है कि इस बार अक्षय के सामने अजय देवगन के सारे दांव फेल हो रहे हैं। क्योंकि पुलिस उनके घर के पास छानबीन कर रही है और ऐसा लग रहा है जैसे सच बस अब सामने आने ही वाला है।
तब्बू के अंदाज की हो रही तारीफ
फिल्म में तब्बू भी अपने पुलिस के किरदार में वही अंदाज दिखा रही हैं जो पिछली बार हम देख चुके हैं। हालांकि, तब्बू इस बार पुलिस ऑफिसर और बेटे को खो चुकी मां के उस किरदार में हैं जो हत्यारे का पता लगाने के लिए भूखी नजर आ रही हैं।
18 नवंबर को फिल्म होगी रिलीज
फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और इसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा भी शुरू हो गई है। यह फिल्म 18 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।