एक घंटे का सफर, साढ़े नौ घंटे बाद दिल्ली पहुंचे गहलोत
<p>पर्चा दाखिल नहीं कर पाए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर गहराया सस्पेंस</p>
दिन भर की अटकलों और सस्पेंस के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रात करीब आधे नौ बजे विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गए . इससे पहले उनकी दिल्ली यात्रा को लेकर बुधवार को बार बार समय बदला जाता रहा.
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 30 सितंबर रखी गई है।10 जनपथ में दोपहर से इंतजार हो रहा था। पहले 12 बजे, 6-7 बजे फिर 8 बजे का समय बताया गया लेकिन 8 बजे के बाद भी गहलोत की सोनिया से मुलाकात नहीं हो पाई। अशोक गहलोत रात 9:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंच गए।
जानकार सूत्रों के अनुसार हालांकि, पार्टी के शीर्ष पद के लिए गहलोत का नाम अभी पूरी तरह से खारिज नहीं किया गया है। समझा जाता है कि गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ए के एंटनी और सुशील कुमार शिंदे को परामर्श के लिए दिल्ली बुलाया था। इस बात की भी संभावना है कि नए पर्यवेक्षक राजस्थान भेजे जा सकते हैं और शिंदे उनमें से एक हो सकते हैं। गांधी पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद मामले को सुलझाने पर विचार कर रही है।
सोनिया गांधी से रात 8 बजे मिलने वाले थे गहलोत
राजनीतिक हलके में सुबह से चर्चा थी कि राजस्थान में उठे सियासी तूफान को शांत करने अशोक गहलोत दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात कर सबकुछ ठीक करने की कोशिश करेंगे।
गहलोत के 3 वफादारों पर एक्शन
कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति ने मंगलवार रात को मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी और पार्टी के नेता धर्मेंद्र राठौड़ को उनकी घोर अनुशासनहीनता के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया और उनसे 10 दिन के भीतर यह बताने के लिए कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। कांग्रेस विधायक दल की बैठक कराने गए पार्टी महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी माकन ने सोमवार को कहा था कि गहलोत के समर्थक विधायकों की ओर से विधायक दल की आधिकारिक बैठक में न आकर समानांतर बैठक करना अनुशासनहीनता है।
अध्यक्ष पद के लिए सामने आए हैं ये नाम भी देख लीजिए
जहां पहले कहा जा रहा था कि गांधी परिवार के साफ इंकार करने के बाद मुकाबला गहलोत और थरूर के बीच होगा। वहीं राजस्थान में सीएम पद को लेकर आए राजनीतिक संकट के बाद गहलोत के चुनाव लड़ने पर संशय आ गया। दूसरी ओर इस पद के लिए और भी नाम चर्चा में आ रहे हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भी इस पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए तैयार मालूम पड़ रहे हैं।
What's Your Reaction?