बन्दे ने ड्रोन मंगवाया, मीशो ने आलू भिजवाया, वीडियो हुआ वायरल 

<p>बिहार के एक व्यक्ति का दावा है कि उसने प्लेटफॉर्म से ड्रोन मंगवाया लेकिन पैकेज में एक किलो आलू मिला. उसने इस पूरे मामले को रिकॉर्ड किया।</p>

बन्दे ने ड्रोन मंगवाया, मीशो ने आलू भिजवाया, वीडियो हुआ वायरल 
28-09-2022 - 11:33 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

नई दिल्ली।
फ्लिपकार्ट से लैपटॉप की जगह घडी डिटर्जेंट केक निकलने की घटना पुरानी भी नहीं हुई थी कि अब मीशो ने अपनी अजब गज़ब डिलीवरी से चौंका दिया है.  दरअसल, बिहार के एक व्यक्ति का दावा है कि उसने प्लेटफॉर्म से ड्रोन मंगवाया लेकिन पैकेज में एक किलो आलू मिला. उसने इस पूरे मामले को रिकॉर्ड किया।

नालंदा के परवलपुर के एक व्यवसायी चेतन कुमार ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया। इस रिकॉर्डिंग से पता चलता है कि कुमार को पैकेज आने पर कुछ अजीब लगा। रिकॉर्डिंग के दौरान कुमार ने डिलीवरी बॉय को मौके पर ही अनबॉक्स करने को कहा। बस फिर अनबॉक्स होते ही उस पैकेज में से आलू निकले। वीडियो में डिलीवरी एक्जीक्यूटिव से पूछताछ की जा रही थी और वो लोकल लोगों से घिरा हुआ था। उस व्यक्ति ने स्वीकार किया कि मीशो इस धोखाधड़ी में शामिल था। इस घटना की पुलिस में शिकायत अभी दर्ज नहीं की गई है।

यह पहली बार नहीं है जब ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों ने ऑनलाइन डिलीवरी में होने वाली गड़बड़ी के बारे में बताा है। पहले कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जहां ऑर्डर किए पैकेज में सब्जियां या पत्थर भी मिले हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।