विवाद: पीएम मोदी ने 21 रुपए का लिफाफा नहीं बल्कि नकद रुपए डाले थे

<p><em><strong>भीलवाड़ा के मालासेरी देवडूंगरी स्थित देवनारायण मंदिर की दान पेटी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कथित रूप से 21 रुपए डालने के मामले में नया खुलासा हुआ है।</strong></em></p>

विवाद: पीएम मोदी ने 21 रुपए का लिफाफा नहीं बल्कि नकद रुपए डाले थे
28-09-2023 - 09:53 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भीलवाड़ा के मालासेरी देवडूंगरी स्थित देवनारायण मंदिर की दान पेटी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कथित रूप से 21 रुपए डालने के मामले में नया खुलासा हुआ है। एक वीडियो से यह स्पष्ट हो गया है कि आठ माह पूर्व प्रधानमंत्री ने मंदिर की दान पेटी में नकद रुपए डाले थे।
वीडियो में मोदी दान पेटी में रुपए डालते हुए स्पष्ट रूप से नजर आ रहे हैं। मालासेरी देवडूंगरी स्थित मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी 28 जनवरी को आए थे। उनके दौरे के आठ माह बाद 25 सितम्बर को मंदिर पुजारी ने दान पात्र खोला। उसमें तीन लिफाफे मिले।

पुजारी हेमराज पोसवाल ने दावा किया था कि इनमें एक लिफाफा प्रधानमंत्री का है, जिसमें 21 रुपए निकले हैं। पुजारी के इस कथन का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में यह नहीं बताया गया कि प्रधानमंत्री ने नकद रुपए डाले थे अथवा दान पात्र में कितनी राशि डाली थी। राजनीतिक विश्लेषकों को संदेह है कि राजनीतिक उद्देश्य से 21 रुपए के लिफाफे की बात फैलाई गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।