तैयार हो जाएं , छत्तीसगढ़ में एक बार फिर होगी बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती,33 हजार भर्ती की घोषणा

<p>छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद एक बार फिर बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है। इस विधानसभा सत्र में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की गई थी। अब इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने निर्देश दिए हैं।&nbsp;</p>

तैयार हो जाएं , छत्तीसगढ़ में एक बार फिर होगी बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती,33 हजार भर्ती की घोषणा
22-02-2024 - 09:23 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में राज्य में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी।उसी क्रम में राज्य में टीईटी की परीक्षा के आयोजन की तैयारी की जा रही। हमारी सरकार में किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होगा। ज्यादा से ज्यादा युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सके, इसके लिए टीईटी परीक्षा के आयोजन की तैयारी की जा रही है।इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित करने का भरोसा दिलाया।

छत्तीसगढ़ के प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए पात्रता परीक्षा-TET आयोजित की जाती है। व्यावसायिक परीक्षा मंडल-व्यापमं जल्द इसकी परीक्षा तिथि तय करेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर देख सकते हैं। आवेदन भी इसी के जरिए भरे जाएंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में करीब 3 साल से टीईटी परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है, जिसके कारण शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं में काफी निराशा है। इसके चलते युवा अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को राज्य में टीईटी परीक्षा आयोजित करने के लिए ज्ञापन सौंपा था।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।