गुलाम नबी आजाद का कांग्रेस से इस्तीफा भाजपा के लिए गुड न्यूज..!

गुलाम नबी आजाद का कांग्रेस से इस्तीफा भाजपा  के लिए गुड न्यूज..!
28-08-2022 - 07:40 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और गांधी परिवार के सबसे खास रहे गुलाम नबी आजाद अब कांग्रेसी नहीं रहे। उनके यूं इस्तीफा देने से कांग्रेस के ही अंदर तरह-तरह की बयानबाजियों का दौर जारी है। जो आजाद कल तक पार्टी के सबसे प्रिय थे वही आजाद का डीएनए मोदीफाइड बताया जा रहा है। कांग्रेस टिप्पणियां की जा रही हैं कि जीएनए यानी गुलाम नबी आजाद का का डीएनए मोदी मय हो गया है।

इन सबके बीच एक पार्टी है जिसे गुलाम नबी का कांग्रेस छोडऩा गुड न्यूज की तरह लग रहा है। वह पार्टी है भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा। कांग्रेस ने आजाद के त्यागपत्र को लेकर निशाना साधा तो वहीं भाजपा ने गुलान नबी का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने इसके माध्यम से वाजिब मुद्दे उठाए हैं।
भाजपा के लिए गुड न्यूज
गुलाम नबी आजाद ने अपने इस्तीफे में मुख्यत: राहुल गांधी का जिक्र किया है। पत्र में उन्होंने राहुल को अपरिपक्व कहा है। इसका फायदा भाजपा आने वाले चुनावों में उठा सकती है। इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव हैं वहीं अगले साल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी चुनाव होने हैं। आजाद के राहुल पर किए हमले से भाजपा इसे हाथों-हाथ लेगी, वहीं राहुल को भविष्य का फिर से पार्टी अध्यक्ष देख रहे कांग्रेसियों के लिए भी झटका है। इससे कांग्रेस की साख को भी झटका लगेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।