भोपाल के मॉल में नमाज पर बवाल

भोपाल के मॉल में नमाज पर बवाल
28-08-2022 - 07:44 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मॉल के अंदर खुली जगह में नमाज पढ़े जाने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार, 27 अगस्त को विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी में स्थित डीबी मॉल में शनिवार दोपहर को नमाज पढ़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। वीडियो में कुछ लोग मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर नमाज पढ़ते नजर आ रहे हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि इस पर रोक नहीं लगी तो वे मॉल में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नमाज अदा करने के वीडियो शूट किए और मॉल प्रबंधन से इसकी शिकायत की। एमपी नगर थाना के प्रभारी केशांत शर्मा ने बताया कि विरोध की सूचना मिलने पर पुलिस दल को मौके पर भेजा गया लेकिन किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची तो बजरंग दल के सदस्य मॉल से बाहर निकल रहे थे। इस संबंध में अभी तक किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।