रेलयात्री कृपया ध्यान दें, साढ़े तीन घंटे बंद रहेगी यह जरूरी सेवा
NULL
अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। दिल्ली पीआरएस की सेवा 28/29 अगस्त को प्रभावित रहेगी। पीआरएस सेवा में आरक्षण, निरस्तीकरण, चार्टिंग, काउंटर पर पूछताछ, दिल्ली पीआरएस रेलगाडिय़ों की इंटरनेट बुकिंग तथा ईडीआर सेवाएं आती हैं। ये सेवाएं 28 अगस्त 2022 को रात्रि 11.45 बजे से 29 अगस्त 2022 की सुबह 03.15 बजे तक बंद रहेंगी। इस तरह साढ़े तीन घंटे के लिए ये सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित रहेंगी।
What's Your Reaction?