ब्राजील ने दिया एप्पल को झटका, कहा चार्जर नहीं दोगे तो नहीं बेच सकोगे आईफोन
<p>?</p>
आज बुधवार यानी 7 सितंबर 2022 को एप्पल कंपनी के आईफोन 14 सीरीज लांच होने जा रही है। कंपनी की ओर से ये नये आईफोन भी बिना चार्जर के बिकने वाले थे। लेकिन, दक्षिण अमरीकी देश ब्राजील ने एप्पल कंपनी के इस आईफोन की बिक्री पर पाबंदी लगा दी है। कंपनी का कहना है कि वह सरकार के इस आदेश के विरुद्ध अपील करेगी।
इसके अलावा ब्राजील की सरकार ने आईफोन के साथ चार्जर ना देने को लेकर एपल पर करीब 18 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। उल्लेखनीय है कि एप्पल एप्पपल कंपनी ने वर्ष 2020 में अपने आईफोन 12 को लाॅन्च किया था और इसके साथ उसने आईफोन के साथ चार्जर देना बंद कर दिया था। कंपनी का कहना है कि यह कदम कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए उठाया गया है। हालांकि एप्पल के इन तर्कों को कथिततौर पर न्याय मंत्रालय ने मानने इनकार दिया था। सरकार का कहना था कि फोन के साथ चार्जर ना देने से पर्यावरण के लिए सुरक्षा का कोई सबूत नहीं है
What's Your Reaction?