एयरपोर्ट को मात दे रहा गोमती नगर स्टेशन: पीएम मोदी ने भी बांधे तारीफ के पुल

<p>उत्तर प्रदेश के पहले विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन गोमती नगर का लोकार्पण सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया। उन्होंने कहा कि गोमतीनगर स्टेशन कमाल का है। ऐसे ही स्टेशन यात्रियों को अब एयरपोर्ट की अनुभूति करा रहे हैं। करीब 10 साल पहले कोई इस बारे में सोचता भी नहीं था ।</p>

एयरपोर्ट को मात दे रहा गोमती नगर स्टेशन: पीएम मोदी ने भी बांधे तारीफ के पुल
28-02-2024 - 09:57 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

उत्तर प्रदेश के पहले विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन गोमती नगर का लोकार्पण सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो काॅन्फ्रेंस से किया। उन्होंने कहा कि गोमतीनगर स्टेशन कमाल का है। ऐसे ही स्टेशन यात्रियों को अब एयरपोर्ट की अनुभूति करा रहे हैं। करीब 10 साल पहले कोई इस बारे में सोचता भी नहीं था।
प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश की 267 रोड ओवरब्रिज/अंडररपास योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किया। साथ ही, उत्तर प्रदेश के 74 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन से संवारने की योजना का भी शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसमें उत्तर रेलवे के 31, पूर्वोत्तर रेलवे के 25 और उत्तर मध्य रेलवे के 18 स्टेशन शामिल हैं। गोमती नगर स्टेशन पर आयोजित लोकार्पण समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए।
नौ नए फ्लाईओवर भी बनाए जाएंगे
राजनाथ ने कहा कि कई अवरोध आए, लेकिन हमारा गोमती नगर को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने का ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा हो गया। कहा कि दो से तीन साल में आठ से नौ नए फ्लाईओवर बनकर तैयार हो जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर सेना को ब्रह्मोस मिसाइल की उपलब्धता भी पर्याप्त मात्रा में होगी। ब्रह्मोस मिसाइल उत्पादन यूनिट का लोकार्पण आचार संहिता लागू होने से पहले ही दो सप्ताह में हो जाएगा। मिसाइल चलाने की जरूरत न हो, मैं यही मनाता हूं। 
एयरपोर्ट की तरह ही गोमती नगर रेलवे स्टेशन को विकसित करने के पीछे काफी मेहनत की गई है। मार्च के दूसरे सप्ताह तक प्रधानमंत्री देश की कई योजनाओं के साथ लखनऊ के रिंग रोड का लोकार्पण करेंगे। इससे किसी भी राज्य से आने वालों को शहर में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।