आलिया भट्ट ने सालों से सोच रखा है बेटी का ये नाम 

<p><em><strong>आलिया को गलत स्पेलिंग इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसके बाद अपनी बेटी का नाम रखने का फैसला किया।</strong></em></p>

आलिया भट्ट ने सालों से सोच रखा है बेटी का ये नाम 
08-11-2022 - 08:54 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

आलिया भट्ट के मां बनने के बाद उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी बेटी के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। सालों पहले उन्होंने खुलासा किया था कि वह उसका नाम क्या रखना चाहेंगी। 
दरअसल, गली बॉय के प्रचार के दौरान आलिया और उनके को- एक्टर रणवीर सिंह सुपर डांसर सीजन 3 के सेट पर गए थे। एक कंटेस्टेंट ने बातचीत में कहा कि आलिया ने उनसे शो में अपना नाम लिखने के लिए कहा। हालांकि वह कंटेस्टेंट उनके नाम का सही उच्चारण नहीं कर सका लेकिन आलिया को गलत स्पेलिंग इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसके बाद अपनी बेटी का नाम रखने का फैसला किया।
उस बच्चे ने आलिया को अल्मा कहा था। तब आलिया ने जवाब दिया था, ‘अल्मा बहुत ही सुंदर नाम है, मैं अपनी बेटी का नाम अल्मा रखूंगी।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।