तारबंदी के लिए राजस्थान के किसानों को राज्य सरकार की ओर से 40 हजार रुपये का अनुदान

NULL

तारबंदी के लिए राजस्थान के किसानों को राज्य सरकार की ओर से 40 हजार रुपये का अनुदान
17-06-2022 - 12:30 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

देश के अनेक राज्यों में खरीफ फसलों की बुवाई की शुरु हो गयी है और ऐसे में किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या सिंचाई तो होती ही है। इसके साथ ही उन्हें फसलों को आवारा पशुओं से बचाना भी होता है। किसान इसके लिए कई किसान बार दिन-रात खेतों के आसपास ही गुजारते हैं। उनका यही उद्देश्य रहता ही कि उनकी मेहनत और खेती में लगी लागत की आवारा पशु बरबाद ना कर पाएं। अब किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने किए सरकारें खेतों में तारबंदी कराने के लिए अनुदान भी दे रही है।

राजस्थान फसल सुरक्षा मिशन के तहत नीलगाय और आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए राज्य की गहलोत सरकार खेतों में 400 मीटर तक तारबंदी कराने के लिए अनुदान के तौर पर 40 हजार रुपये दे रही है। इसके अलावा लघु और सीमांत किसानों को कुल 48 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जा रही है।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों के पास न्यूनतम 1.5 हेक्टेयर कृषि भूमि (6 बीघा) राजस्व रिकॉर्ड अनुसार होना आवश्यक है। इसके अलावा सामूहिक रूप से भी 2 या अधिक किसानों के नाम एक ही जगह न्यूनतम 1.5 हैक्टेयर (6 बीघा) खेती की जमीन होना जरूरी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।