गुजरात के नवसारी में हादसा: लग्जरी बस से टकराई फॉर्च्युनर, 9 की मौत

<p><em><strong>नेशनल हाईवे पर एक फॉर्च्युनर कार और लग्जरी बस की भीषण टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गुजरात के नवसारी जिले में हुआ है। बताया जाता है कि सभी मृतक अंकलेश्वर की एक कंपनी के कर्मचारी थे।&nbsp;</strong></em></p>

गुजरात के नवसारी में हादसा: लग्जरी बस से टकराई फॉर्च्युनर, 9 की मौत
31-12-2022 - 10:10 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार की सुबह नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। शनिवार की सुबह नेशनल हाईवे पर एक फॉच्र्यूनर कार और लग्जरी बस की भीषण टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक लग्जरी बस अहमदाबाद से वलसाड जा रही थी। 
बताया जाता है कि बस नेशनल हाईवे पर नवसारी जिले के वेसवां गांव के समीप ही पहुंची थी कि सामने से आ रही फॉच्र्यूनर कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉच्र्यूनर कार के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। वाहन में फंसे लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया। सभी नौ मृतक फॉच्र्यूनर में सवार थे। 
बताया जाता है कि फॉच्र्यूनर कार डिवाइडर पार करके गलत साइड में आ गई और सामने से आ रही लग्जरी बस से जा टकराई। लग्जरी बस अहमदाबाद से वलसाड जा रही थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों वाहनों से यात्रियों को निकाला और उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने फॉच्र्यूनर सवार नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया। 
32 लोग घायल 
इस हादसे में 32 लोग घायल भी हुए हैं। डॉक्टर्स ने 32 घायलों में से 17 की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए वलसाड रेफर कर दिया। एक घायल को सूरत रेफर किया गया है। अन्य 14 घायलों का उपचार नवसारी में ही चल रहा है। हादसे के कारण को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है.हालांकि, माना जा रहा है कि फॉर्च्यूनर कार के ड्राइवर को झपकी आ गई होगी और इसी वजह से तेज रफ्तार कार सामने से आ रही बस से जा भिड़ी होगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।