Parineeti Chopra : दिल्ली से निकली परिणीति: बोलीं- ‘अपना दिल पीछे छोड़े जा रही हूं’
<p><strong>Parineeti Chopra Raghav Chadha : <em>परिणीति चोपड़ा ने आप नेता राघव चड्ढा से 13 मई को दिल्ली में सगाई की है। कपल की रोमांटिक तस्वीरें सगाई के तीन दिन बाद भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।</em></strong></p>
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 13 मई, 2023 को आप नेता राघव चड्ढा के साथ सगाई कर ली है। दोनों की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में बड़े ही धूमधाम से की गई, जिसमें कई राजनेताओं के साथ बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हुए। वहीं, अब सगाई के तीन दिन बाद परिणीति दिल्ली छोड़ मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए सभी को दी।
परिणीति ने शेयर की दिल्ली की तस्वीर
दरअसल, परिणीति चोपड़ा ने दिल्ली और अपनी जिंदगी के प्यार राघव से विदा लेने से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शहर की एक तस्वीर भी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा: ‘बाय-बाय दिल्ली... मेरे दिल को पीछे छोड़कर...’ परी के इस कैप्शन को देखकर साफ कहा जा सकता है कि वो अपने होने वाले दूल्हे राघव को बहुत मिस करने वाली हैं।
जल्द शादी के बंधन में बंधेगा कपल
परी और राघव सगाई के बाद बहुत जल्द सात जन्म के रिश्ते में बंधने वाले हैं, जिसके लिए एक्ट्रेस ने अपनी कजिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल प्रियंका ने परी और राघव को बधाई देने के लिए उनकी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। प्रियंका की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए परी ने लिखा - ‘मिमी दीदी जल्द ही लड़कीवालों की ड्यूटी आपको मिलने वाली हैं...तैयार हो जाइए...’
आईपीएल मैच में खुला राज
बता दें कि परिणीति और राघव के रिश्ते का खुलासा तब हुआ, जब दोनों लगातार लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए गए। जब कपल आईपीएल मैच देखने पहुंचा तो इनकी एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसके बाद इनके रिश्ते पर मुहर लग गई।
What's Your Reaction?