सुपरसोनिक विमान पर फिर लौटे हनुमान जी... एचएएल ने दो दिन पहले हटाया था स्टिकर,  बेंगलूरु में एयर शो में दिखाया गया था

<p><em><strong>बेंगलूरु में हुए एयर शो में एचएलएफटी-42 को लॉन्च किया गया था। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा इसी स्टिकर की थी।</strong></em></p>

सुपरसोनिक विमान पर फिर लौटे हनुमान जी... एचएएल ने दो दिन पहले हटाया था स्टिकर,  बेंगलूरु में एयर शो में दिखाया गया था
17-02-2023 - 10:40 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के एचएलएफटी-42 फुल-स्केल मॉडल के टेल पर एक बार फिर भगवान हनुमान का स्टिकर लगा दिया गया है। दो दिन पहले ही इसे हटाया गया था। बेंगलूरु में हुए एयर शो में एचएलएफटी-42 को लॉन्च किया गया था। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा इसी स्टिकर की थी।
हनुमान जी की फोटो के साथ लिखा था- तूफान आ रहा है
बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो के शुरुआती दिन सोमवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के सुपरसोनिक ट्रेनर एचएलएफटी-42 की टेल पर बने हनुमान जी का स्टिकर चर्चा में रहा था। स्टीकर के साथ मैसेज भी लिखा था- स्टाॅर्म इज कमिंग यानी तूफान आने वाला है।

एचएलएफटी-42 फाइटर ट्रेनर को देश के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट मारुत का सक्सेसर बताया जा रहा है। इसके मॉडल से हनुमान जी की तस्वीर हटाने पर एचएएल के चेयरमैन सीबी अनंतकृष्ण ने कहा, ‘विमान की टेल पर स्टिकर किसी इरादे से नहीं लगाया गया था। न ही किसी इरादे से हटाया गया।’ वहीं, डायरेक्टर डॉ. डीके सुनील ने कहा था कि स्टिकर हटाने का फैसला इंटरनल है।
ट्रेनर और मिग-21 के बीच एचएलएफटी-42 
एचएलएफटी-42 एयरक्राफ्ट वर्तमान ट्रेनर एयरक्राफ्ट हॉक आई-132, सबसोनिक ट्रेनर और मिग-21 के बीच के गैप को कम करेगा। यह एयरक्राफ्ट डबल इंजन वाला नेक्सच जेन सुपरसोनिक ट्रेनर है। एयरक्राफ्ट एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड एरे, इलेक्ट्रिक वारफेयर सूट, इंफ्रारेड सर्च एंड ट्रैक और फ्लाई बाई वायर कंट्रोल सिस्टम से लैस है।
एचएएल को 84 हजार करोड़ के ऑर्डर मिले
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सीबी अनंतकृष्णन ने बताया कि एचएएल के पास 84,000 करोड़ रुपए के ऑर्डर बुक हैं। जबकि 50 हजार करोड़ रुपए के ऑर्डर पाइपलाइन में हैं। एयर शो के दौरान अर्जेंटीना ने 15 और मिस्र ने 20 लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट ‘तेजस’ को खरीदने में रुचि दिखाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।