दीपावली पर रिवॉल्वर से बहू की ठांय-ठांय..! वीडियो वायरल हुआ तो ससुर ने दी शिकायत 

<p><em><strong>दीपावली पर जहां सभी लोग अपने-अपने घरों पर पटाखे फोड़ रहे थे। उसी दौरान अपने ससुर की लाइसेंसी रिवाल्वर से बहू ने फायरिंग करने का वीडियो बनाया।</strong></em></p>

दीपावली पर रिवॉल्वर से बहू की ठांय-ठांय..! वीडियो वायरल हुआ तो ससुर ने दी शिकायत 
30-10-2022 - 02:07 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इटावा जनपद के भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नगला चित का एक मामला सामने आया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला भी दर्ज कर दिया है। मामले की जानकारी करने पर पता चला कि दीपावली पर जहां सभी लोग अपने-अपने घरों पर पटाखे फोड़ रहे थे। उसी दौरान अपने ससुर की लाइसेंसी रिवाल्वर से बहू ने फायरिंग करने का वीडियो बनाया।
वायरल वीडियो के आधार पर इटावा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला के खिलाफ आम्र्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया और मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई। जानकारी करने पर पता चला है कि रिवाल्वर का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी की जा रही है।
वीडियो वायरल होने के बाद खुद ससुर ने ही अपनी बहू के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। महिला द्वारा तमंचे से फायर करने का वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुट गई। तभी उसी दौरान जानकारी मिली कि इंद्रेश सिंह पुत्र स्वर्गीय भूरे सिंह निवासी नगला चित ने भरथना थाने पहुंचकर अपनी सगी पुत्रवधू पल्लवी पत्नी भूपेंद्र सिंह के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया।
प्रार्थना पत्र में ससुर ने बताया कि वह अपनी ससुराल गए हुए थे उसी दौरान घर पर दीपावली मनाने के बाद कमरे में रखी मेरी लाइसेंसी रिवाल्वर से मेरी पुत्रवधू ने फायर किया है। जब मैं घर पहुंचा तो मेरी रिवाल्वर के पास एक चले हुए कारतूस का खोखा व चार जिंदा कारतूस मुझे मौजूद मिले। मेरी बिना अनुमति के और मेरी गैरमौजूदगी में मेरी रिवाल्वर का उपयोग किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।