गृहमंत्री शाह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर और इसी बीच वहां के डीजी जेल अमित लोहिया की गला रेत कर हत्या
देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं और ऐसे में आतंक की दर्दनाक घटना आई है। प्रदेश में महानिदेशक जेल (डीजी) हेमंत लोहिया की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई है। यह हत्या उनके ही घर में की गई है। इस घटना के बाद से घर का नौकर लापता है और इसीलिए उस पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है।
जम्मू में लोहिया के घर के बाहर तैनात पुलिस
उल्लेखनीय है कि डीजी जेल अमित कुमार को अगस्त 2022 में ही जम्मू-कश्मीर के कारागार विभाग का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया था। वे जम्मू के बाहरी इलाके उदयवाला में रहा करते थे। इसी इलाके में उनके ङर के अंदर उनकी लाश मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वर्तमान जानकारी के अनुसार लोहिया की हत्या क्यों और किसने की है, इसका पता नहीं लग सका है। फिलहाल शव का पंचनामा करवाया जा रहा है और नौकर की तलाश जारी है।
उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री के दौरे के समय ही आतंक की ये घटनाएं सामने आ रही हैं और ऐसे में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सोमवार, 3 अक्टूबर को दोपहर में ही बारामूला में कुछ आतंकियों ने एक बैंक मैनेजर को लक्ष्य कर उनकी हत्या का प्रयास करवा चाहा था। लेकिन, आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग के बावजूद बैंक मैनेजर किसी तरह हमले में बच गए थे।
What's Your Reaction?