ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध एक दिवसीय मैचों की शृंखला के पहले मैच में कप्तानी करेंगे हार्दिक पंड्या, 18 सदस्यीय टीम में उनादकट, जड़ेजा और अय्यर भी

<p><em>ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अभी टेस्ट मैचों की शृंखला के दो मैच शेष हैं और एक दिवसीय मैचों की शृंखला की तैयारी शुरू हो चुकी है। अगले महीने यानी मार्च की 17 तारीख से शुरू होने जा रही इस शृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी है। तीन मैचों की इस शृंखला के पहले मैच में पारिवारिक कारणों से नियमित कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल सकेंगे। उनके स्थान पर टी-20 मैचों के कप्तान हार्दिक पंड्या कप्तानी करेंगे।</em></p>

ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध एक दिवसीय मैचों की शृंखला के पहले मैच में कप्तानी करेंगे हार्दिक पंड्या, 18 सदस्यीय टीम में उनादकट, जड़ेजा और अय्यर भी
19-02-2023 - 07:06 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बीसीसीआई ने बताया है कि भारत के लिए वर्ष 2013 में आखिरी एक दिवसीय मैच खेलने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को इस शृंखला में स्थान मिला है। वे 10 वर्षों के बाद मैचों के इस प्रारूप में खेल सकते हैं।  बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उनादकट ने भारत के लिए 7 एक दिवसीय मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 8 विकेट हासिल किये हैं। उनादकट के अलावा रवीद्र जडेजा भी टीम में होंगे। एशिया कप के दौरान जडेजा चोटिल हो गये थे और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टेस्ट मैचों की शृंखला से ही उन्होंने शानदार आगाज किया है। जड़ेजा के अलावा टीम में  चोट की वजह से बाहर चल रहे श्रेयल अय्यर की भी वापसी हुई है।

18 सदस्यीय भारतीय टीम

तीन एकदिवसीय मैचों की शृंखला के लिए बीसीसीआई द्वारा घोषित 18 सदस्यीय टीम में रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (WK), हार्दिक पांड्या (VC), आर जडेजा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल और जयदेव उनादकट हैं।

जानकारी मिली है कि रोहित शर्मा पहला एक दिवसीय मैच नहीं खेलेंगे तो उनके स्थान पर प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन को शामिल किया जा सकता है। मुंबई में 17 मार्च को पहला एक दिवसीय मैच खेला जाएगा। इसके बाद बाद 19  मार्च को दूसरा मैच विशाखात्तनम में होगा। इस मैच से रोहित टीम के साथ जुड़ जाएंगे। शृंखला का तीसरा और आखिरी मैच चेन्नई केएम चिदंबरम स्टेडियम में 22 मार्च को खेला जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।