पूरे जोर-शोर और उल्लास के साथ मनायी गयी छत्रपति शिवाजी की 393वीं जयंती, वीर शिवाजी के शौर्य और पराक्रम को किया गया याद
<p>छत्रपति शिवाजी की जयंती कल पूरे देशऔर खासतौर से महाराष्ट्र में बहुत धूमधाम से मनाई गयी । इस अवसर पर पुणे में महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में स्थित शिवनेरी किले में आयोजित शिव जयंती समारोह में हिस्सा लिया। शिवनेरी दुर्ग में शिवजन्मोत्सव समारोह उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। </p> <p><img alt="" src="https://www.newsthikana.com/uploads/news/1676840913shivneri.jpg" style="height:421px; width:670px" /></p>
राजनेताओं ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देता हूं। उनका साहस और सुशासन पर बल हमें प्रेरित करता है। राहुल गांधी ने भी हिंदी में ट्वीट किया, मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें प्रणाम करता हूं। वह शौर्य और पराक्रम के प्रतीक थे। पुणे व नागपुर में मनाई गई छत्रपति शिवाजी जयंती पर मुख्य कार्यक्रम हुए। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाश शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पुणे स्थित शिवनेरी किले पर पहुंचे और वहां आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
पीएम मोदी का ट्वीट पढने के लिए यहाँ क्लिक करें
I pay homage to Chhatrapati Shivaji Maharaj on his Jayanti. His courage and emphasis on good governance inspires us. pic.twitter.com/hS5rmGrD7X— Narendra Modi (@narendramodi) February 19, 2023
राहुल गाँधी का ट्वीट पढने के लिए यहाँ क्लिक करें
अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें सादर नमन। pic.twitter.com/0PFvIV1QlV— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 19, 2023
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती क्षत्रिय मराठा समाज ने रविवार को पूरे देश,और खासतौर से महाराष्ट्र में बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पुणे में जगह जगह शहर के लोगों ने शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भगवा पगड़ी पहने सैकड़ों की संख्या में युवक-युवतियां और बच्चे शामिल हुए। शहर के प्रमुख स्थानों पर नृत्य -भ्रमण करते हुए शिवाजी के कार्यों, उद्देश्य और शौर्य को जन-जन तक पहुंचाया गया।
छत्रपति शिवाजी की वेशभूषा के व्यक्ति बने आकर्षण का केंद्र
छत्रपति शिवाजी महाराज की 393वीं जयंती के अवसर पर क्षत्रिय मराठा समाज ने यह शौर्य यात्रा निकाली। इस अवसर पर समाज के एक युवा ने शिवाजी की वेशभूषा में शहर का भ्रमण किया और वह लोगो के आकर्षण का केंद्र बना। वहीं समाज के युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शौर्य यात्रा निकाली और शिवाजी के जयकारे लगाएं।
पूरा देश में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाकर उन्हें याद किया गया । शहर के मानस भवन में पूजन-पाठ के पश्चात मराठा समाज के युवाओं ने जोश के साथ हाथ में केसरिया ध्वज लेकर जय भवानी-जय शिवाजी के नारे लगाते हुए जुलूस का निकाला।
What's Your Reaction?