5 दिन का टेस्ट मैच भारत ने ऑस्ट्रेलिया से तीसरे ही दिन 6 विकेट से जीता, 4 मैचों की श्रृंखला में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

<p><em>भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच भारत ने छह विकेट के अंतर से जीत लिया है। इस तरह भारतीय टीम ने चार मैचों की शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। शृंखला का तीसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है।</em></p>

5 दिन का टेस्ट मैच भारत ने ऑस्ट्रेलिया से तीसरे ही दिन 6 विकेट से जीता, 4 मैचों की श्रृंखला में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
19-02-2023 - 03:16 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

नयी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गये इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम एक रन से पिछड़कर 262 रन ही बना सकी थी। इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 113 रनों पर जड़ेजा और अश्विन की गेंदबाजी के आगे ढेर हो गयी। भारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में रवींद्र जड़ेजा ने 7 विकेट लिये और प्लेयर ऑफ द मैच बने। रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी में तीन विकेट लिये। इसके जवाब में भारतीय टीम ने जीत के लिए जरूरी 114 रन चार विकेट खोकर हासिल कर लिये।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहली पारी में 263 रन बनाए थे। उसकी ओर से उस्मान ख्वाजा और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेलीं अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का मुकाबला नहीं कर सके। पहली पारी में भारत के लिए मोहम्मद शमी ने चार और अश्विन-जडेजा ने तीन-तीन विकेट हासिल किये थे।। इसके जवाब में भारतीय ने लड़खड़ाती शुरुआत के बाद भी  262 रन बना लिये थे। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने शानदार अर्धशतक लगाया और रविचंद्रन अश्विन के साथ शतकीय साझेदारी भी की। प्रमुख विराट कोहली ने भी 44 रनों का योगदान दिया था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने पांच विकेट प्राप्त किये थे।

मैच के दूसरे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 61 रन बना लिये थे। इससे आगे खेलते हुए  मैच के तीसरे दिन उनके बल्लेबाज जड़ेजा और अश्विन की गेंदबाजी के आगे नतमस्तक नजर आये। तीसरे दिन, पहले ही ओवर में अश्विन ने हेड को आउट कर दिया। उसके बाद जडेजा ने अपने फिरकी का जादू दिखाया। और ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी मैं 113 रनों पर ही सिमट गई। एक के बाद एक करके जडेजा ने सात विकेट झटक डाले। अश्विन ने तीन विकेट लिये। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक 43 रन ट्रेविस हेड ने बनाए। उनके अलावा सिर्फ मार्नस लाबुशेन (35) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। भारत के सामने जीत के लिए 114 रन का लक्ष्य था जिसे उसके बल्लेबाजों ने 4 विकेट हासिल किया और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।