कई दावेदार, वीरमगाम से हार्दिक पटेल पर दांव लगा सकती है बीजेपी

कई दावेदार, वीरमगाम से हार्दिक पटेल पर दांव लगा सकती है बीजेपी
28-10-2022 - 11:48 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात शाखा में दिलचस्प अंदरूनी कलह देखने को मिल रही है और वीरमगाम विधानसभा सीट से टिकट के लिए कई नेता कतार में हैं। सबसे प्रमुख दावेदारों में हार्दिक पटेल, 2017 में पार्टी में शामिल होने वाली पूर्व विधायक तेजश्री पटेल और पाटीदार आंदोलन के दौरान हार्दिक पटेल के करीबी सहयोगी रहे चिराग पटेल शामिल हैं। इसके अलावा अन्य नेता भी हैं।
हार्दिक पटेल भाजपा के लिए वीरमगाम में काफी जमीनी काम कर रहे हैं। वे गुजरात गौरव यात्रा का भी हिस्सा थे जब यह यत्रा वीरमगाम से गुजरी थी। हार्दिक लंबे समय से निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे और चुनाव की तैयारी कर रहे थे। लेकिन ,पटेल के पार्टी में शामिल होने से भाजपा कार्यकर्ता नाराज हैं।
वीरमगाम से कांग्रेस विधायक तेजश्री पटेल ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। वर्ष 2017 में, वे इसी निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के उम्मीदवार से हार गईं थीं। कभी पाटीदार आंदोलन का हिस्सा रहे और हार्दिक पटेल के बेहद करीबी चिराग पटेल ने भी वीरमगाम से टिकट के लिए आवेदन किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।